Site icon www.4Pillar.news

Will Smith In India: ‘थप्पड़ कांड’ के बाद मुंबई में नजर आए विल स्मिथ, ISKCON में बिताए 3 दिन, देखिए तस्वीरें और वीडियो 

विल स्मिथ ऑस्कर 2022 में हुए 'थप्पड़ कांड' को लेकर दुनिया भर की मीडिया में छा गए थे। ऑस्कर के बाद विल स्मिथ को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे कब भारत आए, कहां रहे इसके बारे में किसी को जरा सी भी भनक नहीं लगी।

विल स्मिथ ऑस्कर 2022 में हुए ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर दुनिया भर की मीडिया में छा गए थे। ऑस्कर के बाद विल स्मिथ को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे कब भारत आए, कहां रहे इसके बारे में किसी को जरा सी भी भनक नहीं लगी।

ऑस्कर 2022 में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ द्वारा कॉमेडियन और होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने का मामला दुनिया भर में छा गया था। ‘थप्पड़ कांड’ के बाद विल स्मिथ कंई दिनों से मीडिया की नजरों से दूर थे, लेकिन आज उनको मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर वापिस यूएस जाते हुए स्पॉट किया गया। विल स्मिथ कब भारत आए, इसके बारे में किसी को भी कानोंकान खबर नहीं हुई।

भारत में कहाँ रहे विल स्मिथ ?

बताया जा रहा है कि विल स्मिथ किसी धार्मिक काम के चलते इंडिया आए थे और कंई दिनों से मुंबई के जुहू में स्थित जेडब्लू मेरिएट होटल में रह रहे थे। पिछले तीन दिनों से विल स्मिथ महाराष्ट्र के वाडा में स्थित श्री श्री राधा वृन्दावनबिहारी (इस्कॉन) मंदिर में थे। एयरपोर्ट पर भी विल वाइट टी-शर्ट,गले में माला पहने एकदम सिंपल लुक में नजर आ रहे थे। पैपराजी को देखकर विल ने स्माइल करते हुए हाथ भी हिलाया। बता दे कि थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ का ये पहला पुब्लिक अपीयरेंस है।

पहले भी इंडिया आ चुके है विल

हालाँकि ये कोई पहली बार नहीं है कि हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भारत आए हो। भारत से विल स्मिथ का गहरा नाता है और वे कंई बार इंडिया आ चुके है। साल 2018 में जब वे भारत आए थे ,तब वे हरिद्वार गए थे। वहां उन्होंने गंगा आरती की थी और भगवान शंकर का रुद्राभिषेक भी किया था। इस यात्रा को उन्होंने बहुत ही अद्भुत बताया था और कहा था कि उन्होंने इस समय को बहुत एन्जॉय किया।

निजी जिंदगी में चल रही है उथल-पुथल

विल स्मिथ की निजी जिंदगी काफी बुरे वक्त से गुजर रही है। खबरों के अनुसार उनका पत्नी जेंडा पिंकेट स्मिथ से तलाक होने वाला है। यह सब खबरे विल स्मिथ के ऑस्कर 2022 के थप्पड़ कांड के बाद सामने आई है। बता दे कि ऑस्कर 2022 सेरेमनी में विल स्मिथ ने उनकी पत्नी के गंजेपन का मजाक बनाने वाले कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था। जिसके बाद दुनियाभर में उनकी काफी निंदा हुई थी।

Exit mobile version