Yuvraj Singh Mother: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर महिला ने 40 लाख की मांग की थी। शबनम सिंह ने सारा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने जाल बिछाकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Yuvraj Singh Mother
भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी युवराज सिंह की मां से 40 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। शबनम सिंह को झूठे केस में फ़साने का डर दिखाकर रंगदारी मांगी गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवती को उस समय गिरफ्तार किया जब वह शबनम सिंह से एडवांस 5 लाख लेने पहुंची थी।
शबनम सिंह गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन में रहती है। उन्होंने सोसाइटी के फेस वन पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह के लिए हेमा कौशिक नाम की केयर टेकर को रखा गया था। जोरावर पिछले दस सालों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। इसलिए हेमा कौशिक को देखभाल के लिए हायर किया गया था।
युवराज सिंह की मां ने बताया कि जिस हेमा कौशिक को जोरावर की देखभाल के लिए रखा गया है, वह प्रोफेशनल नहीं थी। उल्टा उसके बेटे जोरावर को अपने प्रेम जाल में फ़साना शुरू कर दिया था। जिसके चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
क्या है मामला ?
डीएलएफ फेस वन पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत के अनुसार, हेमा कौशिक युवराज सिंह की मां शबनम सिंह मई 2023 से व्हाट्सएप मैसेज कर रही थी। हेमा ने युवराज सिंह की मां को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे 40 लाख नहीं दिए गए तो वह झूठे केस में पुरे परिवार को फसा देगी। इस धमकी के बाद हेमा ने शबनम सिंह से 40 लाख की मांग की।
शिकायत में कहा गया कि 19 जुलाई को शबनम सिंह के पास हेमा का मैसेज आया था। जिसमें पैसे नहीं देने पर 23 जुलाई को उनके खिलाफ झूठा केस करने की धमकी दी गई। डरी हुई शबनम सिंह ने हेमा से पैसे इकट्ठा करने के लिए समय मांगा। फिर हेमा के साथ पांच लाख एडवांस देने की बात हुई। उसे मंगलवार को पैसे लेने के लिए बुलाया गया।
पुलिस के जाल में फसी
मंगलवार को जब हेमा कौशिक शबनम सिंह से पांच लाख एडवांस लेने पहुंची तो वहां पहले से अपना जाल बिछाकर बैठी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुग्राम पुलिस उपायुक्त नितीश अग्रवाल ने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।




