Site icon 4PILLAR

यामी गौतम ने पति आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा प्यार भरा नोट 

Yami Husband: यामी गौतम ने आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर की तस्वीर

Yami Husband: यामी गौतम ने अपने पति और फिल्ममेकर आदित्य धर के बर्थडे पर एक खूसबूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल यामी प्रेग्नेंट है और वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं आज 12 मार्च को यामी के पति और फिल्ममेकर आदित्य धर का बर्थडे है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति पर प्यार लुटाया है।

Yami Husband: यामी गौतम ने पति आदित्य धर पर लुटाया प्यार

दरअसल हाल ही में यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति आदित्य संग एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरी दुनिया को जन्मदिन की बधाई। शब्द कभी भी इस बात का न्याय नहीं कर पाएंगे कि मैं आपके लिए क्या महसूस करती हूँ। और यह फैक्ट है कि मुझे दुनिया के सबसे अच्छे व्यक्ति से शादी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आप जो करते है और आप जो है उसके लिए धन्यवाद। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूँ। हैप्पी बर्थडे आदित्य।”

2021 में रचाई थी शादी

बता दे कि यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को अपने होमटाउन हिमाचल में शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के 3 साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है।

Exit mobile version