Zaheer-Sagarika Baby Boy: जहीर खान और सागरिका बने मम्मी-पापा

Zaheer-Sagarika Baby Boy: शादी के 8 साल बाद पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका घाटगे ने दिया बेटे को जन्म 

Zaheer-Sagarika Baby Boy:पूर्व क्रिकेटर जहीर खान पिता बने गए है। उनकी एक्ट्रेस पत्नी सागरिका घाटगे ने एक बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) के घर किलकारी गूंज उठी है। दरअसल वे शादी के 8 सालों के बाद पिता बने गए है। उनकी एक्ट्रेस पत्नी सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने एक बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में उन्होंने कुछ प्यारी सी तस्वीरें इस बात की जानकारी दी है।

पेरेंट्स बने जहीर सागरिका, Zaheer-Sagarika Baby Boy

दरअसल कुछ समय पहले ही सागरिका और जहीर ने अपने न्यूबोर्न बेबी संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में जहीर ने अपने नन्हे राजकुमार को गोद में उठाया हुआ है, वहीं सागरिका भी उन्हें प्यार से निहारते नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में बेबी के छोटे-छोटे हाथ देखे जा सकते है। इन फोटोज में उनके कपल के चेहरे पर मम्मी-पापा बनने की खुशी साफ नजर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

जहीर खान के बेटे का नाम

जहीर और सागरिका के बेटे का जन्म कब हुआ है, उन्होंने इस बात की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेबी बॉय के नाम का खुलासा जरूर कर दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान है। उन्होंने लिखा, “प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने लिटिल बेबी बॉय फतेहसिंह खान का स्वागत करते है।”

सेलेब्स दे रहे बधाईयां

जहीर और सागरिका ने जैसे ही अपने बेबी बॉय के जन्म की खुशखबरी दी, तभी से उन्हें बधाइयां देने वालों का ताँता लग गया। सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “मैं आप दोनों के लिए बेहद खुश हूँ, Zak और सागरिका। आपके लिटिल वन के आगमन पर बधाई। बेबी खान, आपको हम सब की तरफ से आशीर्वाद और प्यार।” सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो।’ जेनेलिया देशमुख ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों, मैं आपके लिए बेहद खुश हूँ।’ आरती सहवाग ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई, ढेर सार प्यार।’सारा तेंदुलकर ने लिखा, ‘बेस्ट न्यूज़।’ अनुष्का शर्मा ने तीन रेड हार्ट इमोजी ड्राप की है।’

इसके अलावा भी अंगद बेदी, डियाना पेंटी, सानिया मिर्जा, सूर्य कुमार यादव, सुरेश रैना और हरभजन सिंह सहित कंई सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाईयां दी है।

 

 

 


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *