4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

World News

Miyazaki Mango : मध्प्रदेश में आम की रखवाली के लिए रखे गए 4 गार्ड और 6 खुंखार कुत्ते, 3 लाख के करीब है एक किलोग्राम आम की कीमत 

मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर में आमों ( Miyazaki Mangoes  ) की रखवाली के लिए 4 गार्ड और 6 खूंखार कुत्तो को रखा गया है। ये दुनिया के सबसे महंगे आम हैं। अंतराष्ट्रीय बाजार में एक किलोग्राम आम की कीमत लगभग तीन लाख रूपये के करीब है ।

गर्मियों के मौसम में आम खाना किसे पसंद नहीं होता। आज हम आपको ऐसे आम के बारे में बताने जा रहें हैं जिसकी कीमत लाखो में है और भारत में यह कहाँ मिल सकता है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा आम का बगीचा है, जिसकी रखवाली के लिए 4 गार्ड और 6 खूंखार कुत्तों को रखा गया है। दरअसल ये कोई ऐसा-वैसा आम नहीं है, बल्कि ये दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी आम हैं।

मियाजाकी आम को पिछले साल इंटरनेशनल मार्किट में 2.70 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा गया था। मियाजाकी आमो को सूरज का अंडा (Egg of the Sun) भी कहा जाता है। यह आम पीले रंग की बजाय माणिक लाल रंग का होता है। इन आमों में मिठास की मात्रा दूसरे आमों से 15 प्रतिशत अधिक होती है।

मध्य प्रदेश के एक कपल ने इन मियाजाकी आमों को अपने बाग़ में उगाया है और आम चोरी न हो जाएँ इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। मियाजाकी आमों की खेती को लेकर मध्य प्रदेश के कपल का कहना है कि कुछ वर्ष पहले उन्होने इन आमों के दो पौधे लगाए थे।

ये आम के पौधे हमें एक व्यक्ति ने गिफ्ट के रूप में दिए थे। जब हम ट्रेन से चेन्नई जा रहे थे। तब हमें भी इन आमों की कीमत के बारें में नहीं पता था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ये आम काफी चर्चा में आ गए थे। जिसके चलते दो आम चोरी भी हो गए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *