Anushka Sharma Virat Kohli Marriage Anniversary: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की छठी वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। आज से छह साल पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में इटली में शादी रचाई थी। उस समय उनकी शादी के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात एक शैम्पू के ऐड के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की प्रेम कहानी का सिलसिला लगभग चार साल तक चला। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कई बार एक साथ देखा गया था। जब भी विराट कोहली देश में या विदेश में भारत के लिए क्रिकेट खेलने जाते थे , अक्सर अनुष्का शर्मा भी उनके साथ रहती थीं और ग्राउंड में उन्हें चीयर अप करती थीं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में कराया बेटी वामिका का दुनिया से परिचय
क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुद खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में कोहली ने बताया था कि अनुष्का शर्मा के साथ उनकी पहली मुलाकात एक शैम्पू के ऐड के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी रचा ली थी।
एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने बताया था कि अनुष्का शर्मा उनके लिए बहुत लकी हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया था कि अनुष्का शर्मा की उनकी जिंदगी में हुए उतार चढ़ाव में साथ खड़ी रहती हैं।
बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, जानिए कैसे हुई थी दोनों की दोस्ती
वर्क फ्रंट
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 के बाद छुट्टियां मना रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से मैच में वापसी करेंगे। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका 26 दिसंबर 2023 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। हालांकि, विराट कोहली उससे पहले होने वाले टी 20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More