Chandu Champion advance booking शुरू

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, मेकर्स ने बुर्ज खलीफा से किया ऐलान 

Chandu Champion advance Booking: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मेकर्स ने इस बात की ऐलान बुर्ज खलीफा से किया है।

Chandu Champion advance Booking: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आने वाले है। कार्तिक इन दिनों जोरों-शोरों से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। वहीं अब इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। निर्माताओं ने बेहद शानदार तरीके से एडवांस बुकिंग ओपन होने के बारे में जानकारी दी है।

बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई Chandu चैंपियन की झलक

दरअसल मेकर्स ने दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से एडवांस बुकिंग ओपन होने की जानकारी दी है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा पर चंदू चैंपियन मूवी का  वीडियो चल रहा है। इस दौरान इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और एक्टर कार्तिक आर्यन भी वहां मौजूद रहे। बुर्ज खलीफा पर अपनी फिल्म की झलक देखते ही उनके चेहरे पर ख़ुशी साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “हमारे चैंपियंस ने बुर्ज खलीफा से एडवांस बुकिंग की शुरुवात की। एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है, अपनी टिकट बुक करें।”

कब रिलीज होगी ये फिल्म

बता दे कि इस चंदू चैंपियन का निर्देशन कबीर खान  ने किया है, वहीं साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म का प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का ट्रेलर और कुछ गानें पहले ही रिलीज हो चुके है। वहीं यह फिल्म पांच दिन बाद यानि 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग, कबीर खान संग फोटो शेयर कर लिखी ये बात 

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का हुआ ऐलान, कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में दिखेगा एक्टर का अनदेखा अवतार 

‘एक शाहरुख़ में पूरा हिंदुस्तान बसता है’,अखिल कात्याल द्वारा शाहरुख़ खान पर लिखी यह कविता खूब हो रही है वायरल 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top