ध्रुवी पटेल ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब

Dhruvi Patel ने Miss India Worldwide का 2024 खिताब जीत लिया है। ध्रुवी ने एडिसन न्यू जर्सी में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनने पर ख़ुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अविश्वसनीय सम्मान है, जो दूसरों को प्रेरित करने का प्रतिनिधित्व करेगा।

Dhruvi Patel अमेरिका में कंप्यूटर सुचना प्रणाली की छात्रा है। उन्हें Miss India Worldwide 2024 की विजेता घोषित किया गया। यह भारत के बाहर सबसे लंबी चलने वाली पीजेंट प्रतियोगिता है।

Dhruvi Patel बनीं Miss India Worldwide 2024 की विजेता 

Miss India Worldwide 2024 का ताज जीतने के बाद ध्रुवी पटेल ने कहा, ” मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतना एक अद्भुत सम्मान है। यह सिर्फ एक ताज नहीं है, यह मेरी विरासत, मेरे मूल्यों का प्रतीक है। जो दूसरों को वैश्विक स्तर पर प्रेरित करने के लिए  प्रतिनिधित्व करेगा। ”

Dhruvi Patel बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

ध्रुवी पटेल ने हिंदी सिनेमा जगत में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होने यूनिसेफ की ब्रांड अंबेसडर बनने का सपना भी संजोया हुआ है। वह प्रियंका चोपड़ा की तरह यूनिसेफ की ब्रांड अंबेडसर बनना चाहती हैं।

मिस इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता 2024 में ध्रुवी के विजेता बनने के अलावा Suriname की लिसा अब्दुलहक (Lisa Abdoelhak) फर्स्ट रनर अप रही हैं। जबकि, नीदरलैंड (Netherlands) की मालविका शर्मा (Malvika Sharma ) दूसरी रनर-अप रही।

Miss Teen India Worldwide 2024

वहीं टीन वर्ग में Guadeloupe की Sierra Suret ने मिस तीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब जीता है। किशोरी वर्ग में नीदरलैंड (Netherlands) की श्रेया सिंह (Shreya Singh) ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि, Suriname की Shradha Tedjoe तीसरे स्थान पर रहीं। 

इस ब्यूटी कांटेस्ट को इंडिया फेस्टिवल कमेटी ने होस्ट किया था। न्यूयॉर्क स्थित IFC को भारतीय अमेरिकी मूल के धर्मात्मा शरण और नीलम लीड करते हैं।

ये भी पढ़ें , खुले में नहाती हैं सुष्मिता सेन, एक-दो नहीं बल्कि दस लोगों से प्यार करने के बाद भी अभी तक कुंवारी हैं दो बेटियों की मां पूर्व मिस इंडिया

कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतने वाली Dhruvi Patel ?

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ध्रुवी पटेल अमेरिका की Quinnipiac University में कंप्यूटर सुचना प्रणाली (Computer Information System) की स्टूडेंट हैं। वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 18.6 k से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

इससे पहले 2023 में ध्रुवी पटेल ने मिस इंडिया न्यूजीलैंड का ताज जीता था। वह एक एनजीओ भी चलाती हैं। उनके NGO का नाम 3D Charities है। वह समय-समय पर “यूनिसेफ” और “फीडिंग अमेरिका” जैसी संस्थाओं को चंदा भी देती रहती हैं। इसके अलावा वह जरूरतमंदों और वरिष्ठ नागरिकों की मदद भी करती रहती हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *