MS Dhoni

MS Dhoni और रोहित शर्मा को चुना गया आईपीएल का बेस्ट कप्तान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni को चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के लिए बेस्ट कप्तान चुना गया। विराट कोहली बने सर्वकालिक महान बल्लेबाज।

MS Dhoni और रोहित शर्मा को सयुंक्त रूप से आईपीएल का बेस्ट कप्तान चुना गया है।धोनी को ये सम्मान सीएसके और रोहित को मुंबई इंडियंस के लिए दिया गया। इस घोषणा शनिवार के दिन की गई। 20 पूर्व क्रिकेट खिलाडियों की जूरी ने यह फैसला सुनाया।

MS Dhoni ने अपनी टीम को 11 सीजन में 10 बार प्लेऑफ़ तक पहुंचाया और तीन टाइटल जीते। वहीँ ,रोहित शर्मा ने अपनी टीम को चार बार जीत दिलाई।

बल्लेबाजों में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। गेंदबाजी में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा का बेस्ट गेंदबाज चुना गया। मलिंगा ने आईपीएल के 170 मैचों में 122 विकट लिए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शेन वाटशन को लीग का सर्वकालिक बेस्ट आलराउंडर चुना गया। ये भी पढ़ें : IND vs WI: शरदुल ठाकुर ने जड़ा छक्का तो सीट से उछल पड़े विराट कोहली, देखें वीडियो

विराट कोहलीटीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को आईपीएल में बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की कप्तानी के लिए सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज चुना गया है।

विराट कोहली के आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन हैं। कोहली ने आईपीएल के 177 मैचों में सर्वाधिक 5412 रन बनाए हैं। आईपीएल मैचों में उनका औसत 37.84 है। ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने ब्रांड वैल्यू के मामले में अक्षय कुमार,शाहरुख़ खान और एमएस धोनी को लगातार तीसरे साल भी पछाड़ा

Comments are closed.

Scroll to Top