Google Search पर सबसे ज्यादा इन चीजों को खोज रहे हैं लोग

Google Search पर सबसे ज्यादा क्रिकेट, राजनीती, मनोरंजन, खेल, खानपान, पर्यटन और वैज्ञानिक उपलब्धियों को खोजा जाता है। यह रिपोर्ट साल के अंत में आती है।

गूगल की वार्षिक सर्च रिपोर्ट, आमतौर पर साल के अंत में Google Year In Search के तहत प्रकाशित की जाती है। लेकिन पिछले साल और आज तक गूगल पर जिन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है, उनके नाम निम्नलिखित हैं।

Google Search की गई सबसे ज्यादा घटनाएं

भारत में क्रिकेट गूगल सर्च में सबसे ऊपर रहता है। इसके बाद फ़िल्में, राजनीती और प्रमुख घटनाएं आती हैं। क्रिकेट में टी 20 महिला कप 2025 सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला है। क्योंकि भारत में महिला T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी हो सकती है। इससे संबंधित कीवर्ड्स “महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी 20, टी20 वर्ल्ड कप शैड्यूल ज्यादा सर्च किए जाएंगे। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 नीलामी और मैचों को लेकर भी काफी उत्साह है।

राजनीतिक और सामाजिक घटनाएं

2025 में भारत में कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इससे पहले राजनीती के मामले में 2024 में लोकसभा और राज्य चुनाव चर्चा में रहे। वहीँ, सामाजिक मुद्दों में राम मंदिर, समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे चर्चा में बने रहे। राम मंदिर का मुद्दा चुनाव के बाद खत्म जैसा हो गया था लेकिन एक कॉमेड्यन ने इसे फिर हवा दे दी थी। ( अगले पांच साल तक मुझे सबसे ज्यादा हंसी यह सोचकर आएगी कि वे अयोध्या हार गए। )

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

भारत में वैज्ञानिक उपलब्धियां हमेशा Google Search ट्रेंड में रहती हैं। गतवर्ष चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद इस वर्ष मिशन गगणयान, आदित्य एल1 और हाल ही में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में लैंड करने की घटना सुर्ख़ियों में रही।

इस वर्ष तकनीक के मामले में Chat GP,  जेमिनी और AI के बारे में ज्यादा सर्च किया गया। यूजर्स इन सभी से कुछ नया खोजने की कोशिशें कर रहे हैं।

मनोरंजन और फिल्में

बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय मनोरंजन तक Google Search ट्रेंड पर हावी रहते हैं। जैसे पिछले साल स्त्री 2, कल्कि 2898 AD और हनु मैन जैसी फिल्मों का दबदबा रहा। साल 2025 में वॉर 2 और पठान 2 जैसी फिल्में चर्चा में हैं। वेब सीरीज में पंचायत और मिर्जापुर सर्च में रहीं। इसके अलावा पर्यटन स्थलों के बारे में काफी सर्च किया गया है।

खानपान के बारे में सर्च

भारतीय उपयोगकर्ता गूगल पर खानपान से संबंधित व्यंजन सर्च करते रहते हैं। जैसे 2024 में आम का अचार बनाना, शाही पनीर, वड़ा पाव जैसे व्यंजन काफी सर्च किए गए। इस साल भी लोगों के टेस्ट के अनुसार, ऐसे ही व्यंजन सर्च में रहने वाले हैं। दिवाली रेसिपी के बारे में ज्यादा सर्च किया जाने वाला है। “होली स्पेशल डिश” पहले ही हो चूका है।

गूगल की वार्षिक रिपोर्ट

साल के अंत में गूगल की रिपोर्ट में महाकुंभ 2025, चंद्रयान 4, महिला टी 20 वर्ल्ड कप, अर्चिता फुकन , शुभांशु मिश्रा, ISRO, सैयारा मूवी और इकरा हसन जैसे कीवर्ड्स आ सकते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top