Uttarkashi tragedy: कारण, जानमाल का नुकसान समेत विस्तृत विवरण

Uttarkashi tragedy: कारण, जानमाल का नुकसान समेत विस्तृत विवरण

Uttarkashi tragedy: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। हादसा गंगोत्री धाम के पास हर्षिल क्षेत्र में हुआ।

Uttarkashi tragedy का विस्तृत विवरण

5 अगस्त दोपहर को उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची। जहां खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे धराली गांव और आसपास के रिहाइशी इलाकों, स्टे होम और होटलों में भारी तबाही मची। मलबे और पानी के बहाव ने दर्जनों घरों, दुकानों और होटलों को तहस नहस कर दिया। इस त्रासदी ने 2013 में आई केदारनाथ आपदा की याद दिला दी।

उत्तरकाशी त्रासदी में जानमाल का नुकसान

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की। वहीं 50 से अधिक लोगों के लापता होने की बात कही। हालांकि ये आंकड़े ज्यादा भी हो सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अभी तक 70 के करीब लोग लापता हैं।

हादसे में संपत्ति का नुकसान

इस हादसे में 50 से अधिक घर बह गए हैं। 20 से 25 होटल और स्टे होम तबाह हो गए हैं। धराली के बाजारों में भारी नुकसान हुआ। कई मवेशी भी बह गए हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी बीबीसी को बताया कि उन्होंने तबाही का पूरा मंजर अपनी आँखों से देखा। उन्होंने कहा कि पलक झपकते ही घर और दुकाने बह गई।

राहत एवं बचाव कार्य

हादसे की सुचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारतीय सेना , ITBP और स्थानीय पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं। JCB मशीनें और अन्य राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्र में भेजी गई। एम्स ऋषिकेश को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रखा गया है ताकि घायलों को तत्काल उपचार मिल सके।

उत्तरकाशी त्रासदी का कारण

बादल फटने को मौसम विभाग एक घंटे में 10 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश के रूप में परिभाषित करता है, इस त्रासदी का मुख्य कारण था। खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे आया, जिससे बाढ़ और तबाही मची।

ये भी पढ़ें: Silkyara Tunnel: 17 दिन बाद उत्तरकाशी सुरंग से बाहर निकले मजदूर ने बताया, कितने मुश्किल गुजरे दिन

Uttarkashi tragedy: सरकारी ब्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बढ़े नेताओं ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने घायलों का तुरंत इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से नदियों से दुरी बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top