सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी बच्चन आज अपनी शादी की 47वीं वर्षगांठ सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिग बी ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे जीवन के बारे में और समसामयिक विषयों पर लिखते रहते हैं। कुछ ही देर पहले अमिताभ बच्चन ने जया भादुड़ी के साथ अपनी लव स्टोरी और बाद में शादी कैसे हुई ,के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा है। सर बच्चन ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शादी की फोटोज शेयर करते हुए अपनी मजेदार रोमांटिक स्टोरी के बारे में लिखा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा ,” 47 साल ,आज ,3 जून 1973 . हम सब ने फैसला किया था ,अगर जंजीर फिल्म (zanzeer film ) सफल हुई तो हम अपने कुछ दोस्तों के साथ ,पहली बार लंदन जाएंगे। मेरे पिता जी ( श्री हरिवंश राय बच्चन ) ने पूछा ,आप किसके साथ जा रहे हो ? जब मैंने उनको बताया कि जया के साथ जा रहा हूँ ,तो उन्होंने कहा ,लंदन जाने से पहले तुम्हें उसके साथ शादी करनी पड़ेगी। अन्यथा तुम नहीं जा सकते। मैंने ,पिताजी के आदेश का पालन किया और शादी कर ली। ”
इस तरह अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी बच्चन की शादी हुई। उनकी इस पोस्ट पर लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। आप देखें आप से 47 साल पहले की वो तस्वीरें ,जिनको अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट प् शेयर किया है।







Comments are closed.