Disha Patani is dating Talwinder Singh Sidhu

Talwinder Singh Sidhu को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी! नूपुर सेनन की शादी में स्पॉट हुए दोनों

Talwinder Singh Sidhu: दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू की डेटिंग की अफवाहें तेजी से फ़ैल रही हैं। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब दोनों नूपुर सेनन की शादी में एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए।

Talwinder Singh Sidhu और Disha Patani की डेटिंग न्यूज़

हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी सिंगर स्टेबिन बेन से हुई। ये शादी राजस्थान के उदयपुर में क्रिश्चियन और हिंदू रीती रिवाजों के साथ हुई। इस शादी में दिशा पाटनी अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय के साथ शामिल हुई। इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें Disha Patani और तलविंदर सिंह सिद्धू एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। बाद में दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी मुंबई वापस जाते हुए एक साथ स्पॉट किया गया। जिससे अफवाहें और बढ़ गई।

Talwinder Singh Sidhu ढकते हैं चेहरा

तलविंदर सिंह सिद्धू आमतौर पर अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। वे परफॉर्मेंस के दौरान चेहरे पर मास्क लगा लेते हैं या पेंट कर लेते हैं। शादी में भी वे मास्क पहने हुए थे लेकिन इस वीडियो से उनकी पहचान कन्फर्म हो गई।

हालांकि, दिशा पाटनी और तलविंदर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया है। ये सिर्फ अफवाहें हैं जो सिर्फ सोशल मीडिया और न्यूज़ रिपोर्ट्स में छाई हुई हैं।

Disha Patani का टाइगर श्रॉफ से जुड़ चूका नाम

दिशा पटानी का नाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ भी जुड़ चूका है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। एक समय तो टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी को भीड़ से बचाते हुए भी नजर आए थे। हालांकि, 2023 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Talwinder Singh Sidhu कौन हैं ?

तलविंदर सिंह सिद्धू एक उभरते हुए पंजाबी गायक, डांसर, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उनकी बचपन से ही संगीत में रूचि रही है। उन्होंने 4 साल की उम्र में ही सिंगिंग शुरू कर दी थी। उनका जन्म नवंबर 1997 को पंजाब के तरनतारन में हुआ। वे एक पंजाबी जाट सिख परिवार से हैं। 14 साल की उम्र में ही सैन फ्रांसिस्को चले गए और वहां पढ़ाई के साथ म्यूजिक सीखा। उन्होंने यो यो हनी सिंह और करण सिंह औजला जैसे बड़े पंजाबी कलाकारों के साथ काम किया है।

तलविंदर के हिट गाने

Talwinder Singh Sidhu ने कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों को पंजाबी न समझने वाले लोग भी पसंद करते हैं। 2020 में उनका Gallan 4 गाना रिलीज हुआ था। ये पंजाबी सॉन्ग काफी हिट रहा। ये उनका ब्रेकआउट हिट माना जा रहा है। यह गाना अभी भी प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है। उनका “पल पल” गाना हिट रहा। 2025 में Talwinder Singh Sidhu का “हसीन’ गाना रिलीज हुआ। उनके ख्याल, तू, धुंधला गाने काफी हिट रहे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top