Bhondu Baba Ashok Kharat: नासिक के कथित तांत्रिक अशोक खरात उर्फ़ भोंदू बाबा का मामला महाराष्ट्र में बड़ा सनसनीखेज स्कैंडल बन गया है।
Bhondu Baba Ashok Kharat कौन है ?
- असली नाम : अशोक खरात
- उम्र : करीब 67 साल
- बैकग्राउंड : 22 साल मर्चेंट नेवी में कैप्टन पद पर रहे। रिटायरमेंट के बाद अंकशास्त्री बने और बाद में खुद को ज्योतिष/तांत्रिक बताने लगे
- केंद्र : नासिक सिन्नर तालुका के मिरगांव में ईशान्येशर मंदिर और शिवनिका ट्रस्ट चलाते थे। उनका नासिक के कनाडा कार्नर में ऑफिस और फार्महाउस था।
- ऐसे बनाई छवि : भक्तों को तंत्र-मंत्र चमत्कार और समस्याओं का हल बताकर आकर्षित करते थे।
Bhondu Baba अशोक खरात का शहद और इमली के बीजों से ठगी का तरीका
पुलिस जांच के अनुसार भोंदू बाबा अशोक खरात ने साधारण चीजों को जादुई बताकर भारी कीमत वसूली:
- इमली के बीजों से ठगी का तरीका : उसका स्टाफ बाजार से जंगली इमली के बीजों को 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदता था।
- इमली के बीजों को पॉलिश करवाकर पवित्र, चमत्कारी, सिद्ध और ऊर्जावान बताकर जेम स्टोन बताकर बेचता था।
- भक्तों को तंत्र मंत्र के नाम पर डराकर 10000 से 100000 रुपए प्रति बीज बेचता था।
- पूजा पाठ का ढोंग रचकर भक्तों को आशीर्वाद दिया जाता था।
- वह आम शहद को विदेशी बताकर 9 लाख रुपए प्रति किलोग्राम बेचता था।
इसके अलावा वह जादुई पत्थर, समुद्र का पानी और जानवरों के अंग आदि भी महंगे दामों पर बेचता था।
अशोक खरात की थी VIP महिलाएं पहली पसंद
उसने कर्मकांड, शुद्धिकरण ,और समस्याओं के हल के नाम पर VIP से लेकर आम महिलाओं को अपने ऑफिस बुलाया। फिर नशीली दवा या धर्म और भविष्य का डर दिखाकर यौन शोषण किया। वह हिडन कैमरे से वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने उसके ऑफिस से 58 से अधिक अश्लील वीडियो वाली पेन ड्राइव बरामद की है।
इसी सेक्स स्कैंडल में महाराष्ट्र की पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर का बाबा के साथ कनेक्शन वाला वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद रुपाली ने महिला आयोग के अध्यक्ष पद और एनसीपी महिला विंग के पद से इस्तीफा दे दिया। वह कई राजनेताओं और कारोबारियों की महिलाओं का शोषण कर चूका है।
Bhondu Baba Ashok Kharat का 1500 करोड़ से अधिक का साम्राज्य
पुलिस की जांच में अशोक खरात की 150 से 200 करोड़ पाई गई। जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भोंदू बाबा की कुल संपत्ति 1500 करोड़ है। उसके नासिक, शिरडी और पुणे में कई प्लाट और फार्महाउस बताए जाते हैं। वह ट्रस्ट का चेयरमैन भी है। उसने यह सम्राज्य 10-12 साल में खड़ा किया। उसने यह पैसा ट्रस्ट, पत्नी के नाम और 150 से अधिक विदेशी यात्राओं में घुमाया।
अशोक खरात की गिरफ्तारी और जांच
अशोक खरात को नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अभी तक 10 से ज्यादा FIR दर्ज हो चुकी हैं। SIT की जांच जारी है। नासिक कोर्ट ने उसे 29 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। उसके ऑफिस और फार्महाउस पर छापे में CCTV फुटेज, हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। इस मामले में कई नेताओं और बड़े घर की महिलाओं के नाम आने का डर है।





