Cheetah helicopter crashes in Leh

Cheetah helicopter: लेह में आर्मी का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश

Cheetah helicopter crashes in Leh: पूर्वी लद्दाख के टांगस्टे में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर में भारतीय सेना के 3 अधिकारी सवार थे।

Cheetah helicopter क्रैश की मुख्य जानकारी

  • आर्मी एविएशन का सिंगल इंजन चीता हेलीकॉप्टर।
  • सवार : मेजर जनरल सचिन मेहता ,एक लेफिटनेंट कर्नल पायलट और मेजर को-पायलट।
  • घटना : हेलीकॉप्टर सीधे पहाड़ी से जा टकराया। यह श्योक नदी के पास का इलाका था। वहां का मौसम साफ बताया जा रहा है।

Cheetah helicopter क्रैश का नतीजा

अच्छी बात ये है कि भारतीय सेना के तीनों अधिकारी सुरक्षित बच गए हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं। वे खुद चलकर हेलीकॉप्टर से बाहर निकले। इसे एक चमत्कार कहा जा रहा है क्योंकि चॉपर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

Cheetah helicopter का बचाव अभियान

क्रैश होने के 15-20 मिनट के अंदर मदद पहुंच गई। हेली में सवार तीनों सेना के अधिकारीयों को लेह के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सेना ने कोर्ट ऑफ़ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

Cheetah helicopter के बारे में संक्षिप्त जानकारी

HAL Cheetah फ्रेंच मूल का SA 3158 LAMA का भारतीय वर्जन है। यह हाई अल्टीच्यूड में काम करने के लिए मशहूर है। लेकिन यह काफी पुराना फ्लीट है। भारतीय सेना के पास अभी सैंकड़ों चीता हेलीकॉप्टर हैं। जिनमें कई 30-35 साल पुराने हैं। सेना इन्हे नए Light Utility Helicopters (LUH) से रिप्लेस करने की योजना बना रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top