Jaspal Rana passes away: मशहूर निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का आज 12 जून 2026 को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
जसपाल राणा का निधन
भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा का दिल्ली के मैक्स स्थित साकेत अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले वे जर्मनी के म्यूनिस से ISSF विश्व कप के बाद भारतीय दल के साथ वापसी की उड़ान में बीमार पड़ गए थे। दिल्ली में लैंडिंग के बाद उन्हें अस्पताल ले जाय गया। जहां जांच के बाद स्टेंट लगाया गया था। वे अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
Jaspal Rana कौन थे ?
जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 की उत्तरकाशी, उत्तराखंड में हुआ था। वे भारत के दिग्गज निशानेबाजों में से एक थे। वे मुख्य रूप से 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और अन्य पिस्तौल इवेंट में माहिर थे।
Jaspal Rana की उपलब्धियां
- विश्व चैंपियनशिप : 1984 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। यह भारतीय निशानेबाजों के लिए एक बड़ा मिल का पत्थर था।
- एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स : उन्होंने कई स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक जीते। वे भारतीय शूटिंग टीम के चेहरे थे।
- Jaspal Rana के पुरस्कार : राणा को 1994 में अर्जुन पुरस्कार, 2002 में पद्मश्री अवार्ड और 2020 में द्रौणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- जसपाल का कोचिंग करियर : उन्होंने राष्टीय कोच के रूप में मनु भाकर जैसी नई पीढ़ी को गाइड किया। राणा ने ओलंपिक और अंतराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई।
- वे भारतीय शूटिंग को अंतरराष्ट्रीय पटल पर मजबूत बनाने वाले प्रमुख नामों में शुमार थे। उनकी डिसिप्लिन, फोकस और मेंटरिंग की तारीफ पूरे खेल जगत में होती थी।
देशभर में शोक की लहर
जसपाल राणा के अकस्मात निधन से देश भर में शोक की लहर छाई हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने एक्स पोस्ट के जरिए जसपाल राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा खेल जगत और अभिनय जगत की मशहूर हस्तियों ने राणा को श्रद्धांजलि दी है।





