FDA की महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई, घी, 9 करोड़ का सामान जब्त

FDA की महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई, मिलावटी पतंजलि घी समेत 9 करोड़ का सामान जब्त, 19 दुकानें सील

FDA ने Maharashtra बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी Patanjali Ghee समेत 9 करोड़ रुपए का खाद्य सामान जब्द किया है। 19 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड।

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की नकली खाद्य सामग्री जब्त

महाराष्ट्र एफडीए की की कार्रवाई की ताजा खबर ने खाने-पीने की चीजें खरीदने वाले हर परिवार का ध्यान खींचा है। राज्य में खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान कई जगह बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 9 करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान जब्त किया है। जब्त माल में बाबा रामदेव की पतंजलि का गाय का घी भी शामिल है। जब्त किए गए पतंजलि घी की कीमत 20 लाख रुपए बताई गई है।

FDA की जांच में क्या सामने आया ?

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने राज्य की कई अलग-अलग जगहों पर दुकानों, गोदामों और कंपनी में खाद्य सामग्री की जांच की। इस जांच में कई जगह नियमों की अनदेखी और गड़बड़ियां पकड़ में आई। इन्ही के आधार पर बड़े पैमाने पर माल जब्त किया गया। 9 करोड़ रुपए से अधिक की कीमत की ये जब्तियाँ बताती हैं ,कि मामला किसी एक दूकान या शहर तक सीमित नहीं था।

FDA ने किया पतंजलि गाय का घी जब्त

जब्त सामान में पतंजलि के गाय का गई भी शामिल है। इसकी कीमत 20 लाख रुपए से अधिक की बताई गई है। घी रोज की रसोई का हिस्सा है, इसलिए इस हिस्से पर लोगों की नजर ज्यादा है। फिलहाल यह समझना जरूरी है कि जब्ती का मतलब जांच प्रक्रिया है। अंतिम नतीजा लैब रिपोर्ट और आगे की क़ानूनी कार्रवाई के बाद तय होगा। कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।

FDA ने किए 19 दुकानों और कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

कार्रवाई सिर्फ माल जब्त करने तक सीमित नहीं थी। एफडीए ने 19 दुकानों और कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। लइसेंस निलंबित होने का मतलब यह है कि कंपनियां या दुकाने कारोबार जारी नहीं रख सकती।  यह कदम बाकि कंपनियों के लिए भी एक चेतावनी जैसा है।

आम ग्राहक के लिए इस खबर के मायने

ऐसी खबरें पढ़कर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। खाने पीने की चीजें खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • पैक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
  • FSSAI लइसेंस नंबर और लेबल की जानकारी जांचे।
  • बहुत सस्ते दाम पर मिल रहे घी,तेल मिठाई और खाद्य पदार्थों को लेकर सतर्क रहें।
  • खुला या बिना ब्रांड का सामान भरोसेमंद दूकान से लें।
  • कुछ गड़बड़ी लगे तो FSSAI या FDA में शिकायत दर्ज कराएं।

एफडीए की आगे की कार्रवाई 

जब्त किए गए माल के नमूनों की प्रयोगशाला में जांच होगी। रिपोर्ट में गड़बड़ी साबित होने पर जुर्माना, मुकदमा या लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई होगी। त्योहारों और शादियों के सीजन में मिठाई और घी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में एफडीए आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top