Gunjan ने यूथ ओलंपिक 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता

गुंजन ने यूथ ओलंपिक 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता, पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

Gunjan Youth Olympics 2026 बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। डकार में 48 किलो फाइनल में अल्जीरिया की बेनसालाह को 5-0 से हराया।

Gunjan ने Youth Olympics 2026 गोल्ड मेडल जीता

गुंजन ने वो कर दिखाया, जो अब तक कोई भारतीय लड़की नहीं कर पाई थी। 17 साल की इस मुक्केबाज़ ने डकार में चल रहे यूथ ओलंपिक में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग में किसी भारतीय महिला का पहला गोल्ड है।

Gunjan का फाइनल मुकाबला

गुरुवार को हुए फाइनल में गुंजन का सामना अल्जीरिया की बौथैना बेनसालाह से था। मुकाबला शुरू से आखिर तक गुंजन के कंट्रोल में रहा। पांचों जजों ने उन्हें 5-0 से विजेता घोषित किया। रिपोर्टों के मुताबिक दूसरे और तीसरे राउंड में सभी जजों ने गुंजन को 10 और बेनसालाह को 9 अंक दिए। स्कोरकार्ड 30-27 रहा। पूरे मुकाबले में न कोई चेतावनी मिली, न कोई नॉकडाउन हुआ।

लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने जीता गोल्ड मेडल

इसी दिन पहले लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने पुरुषों के 50 किलो वर्ग में गोल्ड जीता था। वे यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग में भारत के पहले स्वर्ण विजेता बने। उनके कुछ घंटे बाद गुंजन ने भी रिंग में जीत दर्ज की और भारत के खाते में दो बॉक्सिंग गोल्ड जुड़ गए। भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने इसे खास बताया, क्योंकि भारत ने डकार में अपने गोल्ड की शुरुआत भी बॉक्सिंग से ही की।

गुंजन ने डकार में ऐसे किया कमाल

गुंजन को पहले दौर में बाई मिली थी, यानी वे सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरीं। वहां उन्होंने मेक्सिको की अटेना सोफिया जुआरेज़ कैलेरो को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में सामने थीं ब्रिटेन की लिली बैसेट, जिन्हें गुंजन ने 4-1 से मात दी।

गुंजन को डकार का टिकट ऐसे मिला

यह जीत इसलिए भी खास थी कि बैसेट से गुंजन पहले भी भिड़ चुकी थीं। इस साल बैंकॉक में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप के फाइनल में गुंजन इंग्लैंड की इसी मुक्केबाज़ से हारकर सिल्वर पर रुकी थीं। हालांकि उसी सिल्वर ने उन्हें डकार का टिकट दिलाया था। डकार में उन्होंने हिसाब बराबर कर दिया और फिर फाइनल भी जीत लिया।

गुंजन हरियाणा की रहने वाली हैं। उनकी कहानी उन हज़ारों लड़कियों को हौसला देगी, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़े मंच का सपना देखती हैं।

यूथ ओलंपिक 2026 में भारत का सफर 

यूथ ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2018 के ब्यूनस आयर्स खेलों में रहा था। तब भारत को 13 पदक मिले थे, जिनमें तीन गोल्ड थे। दो शूटिंग में और एक कुश्ती में आए थे। बॉक्सिंग में स्वर्ण का इंतज़ार अब जाकर खत्म हुआ है।

डकार इसलिए भी ऐतिहासिक है कि यह किसी अफ्रीकी शहर में होने वाला पहला ओलंपिक स्तर का खेल आयोजन है। ऐसे मंच पर भारतीय बॉक्सिंग का दो स्वर्ण जीतना बड़ी उपलब्धि है।

यूथ ओलंपिक का गोल्ड अक्सर सीनियर स्तर की सीढ़ी साबित होता है। गुंजन के पास अभी उम्र और समय दोनों हैं। अगर यही लय बनी रही, तो आने वाले सालों में भारतीय महिला बॉक्सिंग में एक और बड़ा नाम सुनने को मिल सकता है। फिलहाल पूरा देश इस बेटी को बधाई दे रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top