पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर है। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि उनकी अगली फिल्म कब रिलीज होगी। ऐश्वर्या राय मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा था।
यह फिल्म एक फेंटेसी ड्रामा है। ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,” सुनहरा दौर जिंदगी में आ रहा है। मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन पीएस 1 ”
यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला हिस्सा साल 2022 में रिलीज होगा। ऐश्वर्या राय के अलावा इसमें अभिनेता विक्रम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों इससे पहले मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में भी एक साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा Ponniyin Selvan फिल्म में रवि विक्रम प्रभु त्रिशा कृष्णन और मोहन बाबू अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म को लाइका प्रोडक्शन और मणिरत्नम प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म पोन्नियिन सेलवन पीएस 1 कृष्णमूर्ति की इसी नाम पर प्रकाशित किताब पर आधारित है। ऐश्वर्या राय ने पहली बार अपनी किसी फिल्म के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। इससे पहले अभिनेत्री खुद की और परिवार की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया करती थी। पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय को पिछली बार वर्ष 2018 में रिलीज हुई ‘फन्ने खां’ फिल्म में आखिरी बार देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
Be First to Comment