गुरुवार के दिन सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। आज शुक्रवार के दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ के जाने से उनके फैंस बहुत दुखी है। वहीं उनकी दोस्त शहनाज गिल इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान रोते हुए जमीन पर गिर पड़ी शहनाज गिल

गुरुवार के दिन सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। आज शुक्रवार के दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ के जाने से उनके फैंस बहुत दुखी है। वहीं उनकी दोस्त शहनाज गिल इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार के दिन दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन के बाद टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरी तरह से मातम छाया हुआ है। सिद्धार्थ के इस तरह से दुनिया को अलविदा कह जाने से हर कोई गहरे सदमे में है। आज सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके खास दोस्त और परिवार वाले तथा फैंस अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। शुक्ला के निधन के बाद ही उनकी दोस्त शहनाज गिल का बुरा हाल है। वह बुरी तरह से टूट चुकी है।

दोस्त के निधन के बाद बुरी तरह टूट चुकी हैं शहनाज गिल 

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए शहनाज गिल श्मशान घाट पहुंची थी। है अपने भाई के साथ वहां पहुंची थी। शहनाज की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह बुरी तरह से रोते हुए नजर आ रही है। वह सिद्धार्थ के जाने के बाद पूरी तरह से टूट चुकी है।

सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज गिल रोते-रोते जमीन पर गिर पड़ी। वह जमीन पर बैठ कर रो रही थी।  शहनाज की कई तस्वीरें अंतिम संस्कार के दौरान सामने आई हैं। जिसमें वह जमीन पर बैठकर रोती हुई नजर आ रही है। शहनाज गिल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शहनाज के रोते हुए देखकर फैंस काफी भावुक हो रहे हैं।

शहनाज एंबुलेंस की तरफ सिद्धार्थ-सिद्धार्थ चलाते हुए दौड़ी 

बता दें कि जब शहनाज गिल अपने प्यारे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट आई थी। उस दौरान के कई वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें शहनाज एंबुलेंस की तरफ सिद्धार्थ-सिद्धार्थ चलाते हुए आती है। इसी एंबुलेंस में सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर रखा हुआ था।

बिग बॉस के घर में हुई थी थी दोस्ती 

सिद्धनाज़ की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। इस शो में दोनों की बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। शो में दोनों की जोड़ी को सबसे ज्यादा प्यार मिला था। इस शो के दौरान ही सिडनाज ट्रेंड करता रहता था।

बिग बॉस 13 के शो के बाद भी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने कई प्रोजेक्ट पर एक साथ काम किया था। सिद्धनाज़ दोनों म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे। हाल ही में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस ओटीटी और डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में भी पहुंचे थे। जहां दोनों ने खूब मस्ती की थी। दोस्त के जाने के बाद अब शहनाज़ गिल गहरे सदमें में है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top