Shakira And Gerard Pique:एक दूसरे से अलग हुए शकीरा और जेरार्ड पीके

12 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद एक दूसरे से अलग हुए शकीरा और जेरार्ड पीके

Shakira And Gerard Pique:: कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा और उनके पार्टनर जेरार्ड पीके का लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिरकार अंत हो गया।

शकीरा के पार्टनर जेरार्ड  पीके स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

Shakira And Gerard Pique:एक दूसरे से अलग हुए शकीरा और जेरार्ड पीके

मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर पॉप सिंगर शकीरा और स्पेनिश फुटबॉलर जेरार्ड पीके के लंबे रिश्ते का आखिरकार अंत हो गया। हालांकि, शकीरा और जेरार्ड ने आपस में शादी नहीं रचाई थी। लेकिन दोनों 12 साल से भी अधिक समय तक  दूसरे के साथ रिश्ते में रहे।

शकीरा की उम्र

शकीरा जेरार्ड से उम्र में 10 साल बड़ी है। शकीरा और जेरार्ड का जन्मदिन एक ही तारीख 2 फरवरी को मनाया जाता है। शकीरा का जन्म कोलंबिया में 2 फरवरी 1977 को हुआ था। जबकि जेरार्ड पीके का जन्म 2 फरवरी 1987 में स्पेन के बार्सिलोना में हुआ था।

35 वर्षीय जेरार्ड पीके स्पेन की फुटबॉल टीम में डिफेंडर हैं। वह बार्सिलोना क्लब के लिए भी खेलते हैं। बता दें , साल 2021 तक लियोनल मेसी भी इस क्लब के लिए खेलते थे। स्पेन ने 2010 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था। उस दौरान पीके ने अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी। पिछले यूरो कप जीतने के लिए जेरार्ड पीके ने अहम भूमिका निभाई थी।

शकीरा का डांस

वहीँ पॉप सिंगर शकीरा के बारे में बात करें तो उनका नाम दुनिया भर में अपने गानों के लिए मशहूर है। साथ ही शकीरा का डांस भी लोगों को बहुत पसंद आता है। 45 वर्षीय शकीरा ग्लोबल म्यूजिकल इंडस्ट्री में जाना-माना चेहरा है। ‘वाका वाका’ और ‘हिप्स डोंट लाइ’ शकीरा के चर्चित गाने हैं। शकीरा और पीके के दो बच्चे हैं। जिनके नाम मिलन और सासा हैं।

Comments are closed.

Scroll to Top