नई नवेली दुल्हन ने पति को दांतों से काटा, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

नई नवेली दुल्हन ने पति को दांतों से काटा, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

Bride Bites Husband:उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिला में एक युवक ने पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

जिसमें उसने अपनी नई नवेली पत्नी पर शराब के नशे में धुत होकर दांतों से काटने की बात कही है। युवक अपनी शराबी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता है।

Bride Bites Husband: नई नवेली दुल्हन ने पति को दांतों से काटा

यूपी के अलीगढ जिला के खांडेया गांव में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को दांतो से काट लिया है। घायल पति ने आधी रात को 112 नंबर पर पुलिस को इस घटना की सुचना दी।

अलीगढ के टप्पल थाना की है घटना

यह घटना अलीगढ के टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खांडेया की है। जहां एक नई नवेली दुल्हन ने नशे में धुत होकर अपने पति की छाती और हाथ  दांत से काटे। पीड़ित पति ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी शराब और भांग का नशा करती है। वह नशा करने के बाद घर में शोर शराबा भी करती है।

युवक ने बताया कि जब वह सो रहा था रात को 12 बजे उसकी पत्नी ने उसे गहरी नींद से जगा दिया। जिसके बाद झगड़ा हुआ। पत्नी ने अपनी चूड़ियां भी तोड़ दी और दीवार में सिर भी मारा। इतना ही नहीं उसने अपने ससुर को भी धमकी दी।

रात में दांत से काटा

पत्नी पर आरोप है कि उसने रात में अपने पति को जगाकर हाथापाई की। उसने अपने पति को छाती और हाथ पर दांत से कटकरर घायल कर दिया। उसने अपने ससुर को भी जान से मारने की धमकी दी और घर में खूब हंगामा किया।

पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

जिसके बाद पति ने 112 नंबर पर फोन मिलाकर पुलिस की इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का संज्ञान लिया। युवक ने पुलिस से अपनी फरियाद में कहा कि उसे नविवाहित पत्नी से छुटकारा चाहिए। वह बहुत परेशान हो चूका है।

मामले में पुलिस का ब्यान

पुलिस अधिकारी आरके सिसोदिया ने कहा कि इस मामले में युवक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर टप्पल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *