ऑस्कर अवार्ड्स की इस लिस्ट में शामिल हुआ दीपिका पादुकोण का नाम, अभिनेत्री ने खुद दी ये जानकारी

ऑस्कर अवार्ड्स की इस लिस्ट में शामिल हुआ दीपिका पादुकोण का नाम, अभिनेत्री ने खुद दी ये जानकारी

Presenter list of Oscar Awards: ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में दीपिका पादुकोण मंच पर प्रेजेंट करती हुई नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 95वे अकादमी अवार्ड प्रेजेंटर्स की लिस्ट शेयर की है।

Presenter list of Oscar Awards में शामिल हुआ दीपिका पादुकोण का नाम

साल 2023 का ऑस्कर अवार्ड आरआरआर मूवी की वजह से खास होने वाला है। जिसमें दीपिका पादुकोण बतौर प्रजेंटर नजर आने वाली है। अभिनेत्री ने खुद इस बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लिस्ट साझा कर जानकारी दी है। दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवार्ड 2023 के प्रजेंटर्स की लिस्ट साझा की है। अभिनेत्री की पोस्ट के अनुसार, इस बार ऑस्कर अवार्ड 2023 को प्रजेंट करने वालों के नाम इस प्रकार हैं।

ऑस्कर अवार्ड प्रजेंटर्स की लिस्ट

  1. रिज़ अहमद
  2. एमिली ब्लंट
  3. ग्लेंन क्लोज
  4. जेनिफर कोन्नेल्ली
  5. अरियाना देबोसे
  6. सैमुअल एल जैक्शन
  7. ड्वेन जॉनसन
  8. माइकल बी जॉर्डन
  9. ट्रॉय कोटसुर
  10. जोनाथन मजोरस
  11. मेलिसा मैक्कार्थी
  12. जानेले मोनय
  13. दीपिका पादुकोण
  14. क्वेस्टलॉव
  15. जो सल्डाना
  16. दोनी येन

दीपिका पादुकोण की पोस्ट

दीपिका पादुकोण का नाम अब बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी लिया जाने लगा है। दीपिका कई अंतराष्ट्रीय ब्रांड की अंबेसडर है। इसके अलावा अभिनेत्री ने कई अंतराष्ट्रीय इवेंट्स में शामिल होकर भी इतिहास रचा है। अब दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में बतौर प्रजेंटर नजर आएंगी।

वर्क फ्रंट

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी पठान फिल्म की वजह से चर्चा में हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन संग द इंटर्न और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर फिल्म में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,दीपिका पादुकोण महाभारत और एक हॉलीवुड मूवी में भी नजर आने वाली हैं।

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *