Press "Enter" to skip to content

राहुल गांधी संग शादी के लिए तैयार हैं शर्लिन चोपड़ा, मगर रखी एक बड़ी शर्त

Sherlyn Chopra and Rahul Gandhi: अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा कांग्रेस नेता राहुल गांधी संग शादी करने के लिए तैयार हैं। ये बात शर्लिन चोपड़ा ने एक सवाल के जवाब में कही है।

Sherlyn Chopra राहुल गांधी संग शादी के लिए तैयार हैं

बोल्डनेस के लिए मशहूर शर्लिन चोपड़ा अपनी बयानबाजी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती हैं। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी संग शादी करने के लिए हामी भर दी है। दरअसल, एक फोटोशूट के दौरान पैपराजी ने शर्लिन चोपड़ा से पूछा ,’ आप राहुल गांधी संग शादी करने के लिए तैयार हैं ? ” शर्लिन चोपड़ा ने सवाल के जवाब में कहा,” हां, क्यों नही, लेकिन मेरी एक शर्त है। शादी करने के बाद भी मेरा सरनेम नही बदला जाना चाहिए। ” इस तरह एक्ट्रेस ने राहुल गांधी संग शादी के लिए हामी भर दी है।

शर्लिन चोपड़ा का वीडियो

बिग बॉस 3 की प्रतियोगी रही शर्लिन चोपड़ा सोमवार को हाई थाई वाली ऑफ़ शोल्डर ड्रेस में नजर आई। शर्लिन चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। इसी दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वो राहुल गांधी संग शादी करना चाहेंगी। शर्लिन चोपड़ा ने हामी भरते हुए कहा,” हां, जरूर लेकिन मेरा सरनेम नहीं बदलना चाहिए। ” अभिनेत्री का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो को फैन पेज पर अपलोड किया गया है।

शर्लिन चोपड़ा ने महेश भट्ट और राम गोपाल वर्मा को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

बता दें, इस से पहले शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड के दो बड़े फिल्मेकर्स पर आरोप लगाया था। शर्लिन चोपड़ा ने कहा था कि फिल्म निर्देशक ने उन्हें यह बात कह कर वापस भेज दिया था कि वो नमकीन नहीं है।

Published on: Aug 8, 2023 at 08:14

More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4PILLAR NEWS HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel