Press "Enter" to skip to content

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के बाद कनाडा में सुखदुल सिंह उर्फ़ सुक्खा दुनेके की गैंग वॉर में हत्या, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था नाम

Sukhdul: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कुछ महीने बाद एक और गैंगस्टर सुखदुल सिंह गिल उर्फ़ सुक्खा दुनेके के गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सुखदुल सिंह का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का दांया हाथ माना जाता था।

Sukhdul: मोस्ट वांटेड लिस्ट

कनाडा के विन्निपेग शहर में भारत के पंजाब से फरार एक और गैंस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का बांया हाथ था। उसका नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। वह कनाडा से ही भारत में अपने गुर्गों के जरिए रंगदारी करता था।

कौन था सुखदुल सिंह ?

सुखदुल सिंह सुक्खा ने साल 2017 में भारत से कनाडा भागने के लिए जाली दस्तावेजों के आधार पर पंजाब पुलिस से क्लीरेंस लिया था। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह पुलिस के साथ मिलीभगत करके भारत से कनाडा फरार होने में कामयाब हो गया था। इस मामले में उसकी मदद करने वाले दो पुलिस कर्मियों को मोगा से गिरफ्तार क्या गया था। वह पंजाब के मोगा जिला के ‘दुने के कलां’ गाँव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम गुरनैब सिंह है।

बता दें, इसी साल खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात कनाडा के सूरे में हुई थी। जहां एक गुरुद्वारा के बाहर दो बंदूक धारियों ने निज्जर को गोलियों छलनी कर दिया था। हमलावर नकाब पहन कर आए थे। निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर भारत विरोधी नारे लगाए थे। खालिस्तानियों ने निज्जर की हत्या के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

हरदीप सिंह निज्जर पंजाब के ‘भार सिंह पुर’ गाँव का रहने वाला था। वह भारत से फरार होकर कनाडा चला गया था। हरदीप सिंह निज्जर को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा आतंकवादी घोषित किया था। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम था।

बताते चलें, हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश की संसद  में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ होने का संदेह जताया था। पीएम ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में जांच कर रही है।

More from CrimeMore posts in Crime »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4PILLAR NEWS HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel