66th Grammy Awards: जाकिर हुसैन सहित इन भारतीयों को मिला अवॉर्ड

Grammy Awards: जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन सहित इन भारतीयों को मिला ग्रैमी अवॉर्ड

66th Grammy Awards: Oscar और Golden Glob Awards के बाद अब भारतीय भारत ने ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भी तिरंगा लहराया है।  कई भारतीय संगीतकारों को Grammy Awards 2024 के लिए नामित किया गया था। जिनमें से ज्यादातर ने जीत हासिल की है।

05 फरवरी 2024 का दिन संगीत जगत के लिए खास रहा। आज के दिन 66 वे वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई भारतीय कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इस बार जितने भी भारतीय संगीतकार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हुए थे , उनमे से ज्यादातर ने जीत हासिल की है। जाकिर हुसैन से लेकर शंकर महादेवन तक को ग्रैमी पुरस्कार नवाजा गया।

66th Grammy Awards: उस्ताद जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के लिए साल 2024 बेहद खास साबित हुआ। तीन ग्रैमी अवार्ड्स से नवाजा गया। जाकिर हुसैन को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस की कैटेगिरी में पश्तो गाने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें दो अन्य वर्ग में भी ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। उन्हें इंस्ट्रुमेंटल कंपोजिशन की कैटेगरी में मोशन गाने और बेस्ट कंटेम्प्रेरी इंस्ट्रुमेंटल एल्बम में ‘एज वी स्पीक’ गाने के लिए ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया।

शंकर महादेवन

गायक और संगीतकार शंकर महादेवन को ‘दिस मोमेंट’ के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड दिया गया। ये उनके करियर का पहला ग्रैमी अवॉर्ड है।

बांसुरी वादक राकेश चौरसिया

भारत के मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के बेटे राकेश चौरसिया को भी ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। उन्हें बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में पश्तो गाने के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला।

गणेश राजगोपालन

भारतीय संगीतकार गणेश राजगोपालन को ग्रैमी अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। राजगोपालन को शक्ति बैंड के ‘दिस मोमेंट’ गाने के लिए ये पुरस्कार दिया गया।

वी सेल्वागनेश

भारतीय संगीतकार वी सेल्वागनेश को भी ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवॉर्ड ‘दिस मोमेंट’ म्यूजिक एल्बम के लिए दिया गया।

Comments are closed.

Scroll to Top