Twinkle Video: ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार संग शेयर किया मजेदार वीडियो

Twinkle Video: ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने पति और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने बताया कि…

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते है। वहीं हाल ही में ट्विंकल ने अक्षय संग एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व एक्ट्रेस ने फनी कैप्शन लिखा है। फैंस उनके इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे है।

Twinkle Video: ट्विंकल ने पति अक्षय को मारा ताना

सामने आए वीडियो में ट्विंकल वाइट कलर का ट्रेडिशनल ऑउटफिट पहने काफी खूबसूरत लग रही है। वीडियो में उन्हें तैयार होते हुए देखा जा सकता है। वे कभी अपने बाल संवारती तो कभी अपना दुपट्टा ठीक करते नजर आ रहे है। वहीं बैकग्राउंड में अक्षय अपने आप में ही खोए नजर आ रहे है। वीडियो की शुरूवात में एक्टर सोफे पर बैठे कुछ काम करते नजर आ रहे है। वहीं अंत में उन्हें रेड कलर की पगड़ी पहने ट्विंकल के पीछे उछल-कूद करते देखा जा सकता है।

पुरे वीडियो में अक्षय का ध्यान एक बार भी अपनी पत्नी की तरफ नहीं जाता। बस यही सब देख ट्विंकल ने उन्हें ताना मारा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, “हर सफल औरत के पीछे एक आदमी का हाथ होता है, जो अपने ही काम में व्यस्त रहता है। आप इस बात से सहमत है या असहमत। मुझे कमेंट कर जरूर बताएं।”

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ये कमेंट

ट्विंकल के इस वीडियो पर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे पति भी बिलकुल आपके पति जैसे है। आखिर वे अक्षय जी के बहुत बड़े फैन है।’ अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, ‘हाहाहा … क्यूटनेस।’ कीकू शारदा ने लिखा, ‘हाहाहाहा।’ वहीं कंई फैंस ने भी कमेंट कर इस वीडियो पर खूब प्यार बरसाया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *