Divyanka Tripathi Birthday: दिव्यांका त्रिपाठी के बर्थडे पर पति विवेक दहिया ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखते ही इमोशनल हो गई एक्ट्रेस 

Divyanka Tripathi Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। दिव्यांका के बर्थडे पर उनके पति और एक्टर विवेक दहिया ने उन्हें एक खास सरप्राइज दिया है।

Divyanka Tripathi Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज 14 दिसंबर को अपना 39वां बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें बधाइयाँ दे रहे है। वहीं दिव्यांका के पति और एक्टर विवेक दहिया ने भी उनका बर्थड़े खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विवेक ने अपनी वाइफ के बर्थडे के लिए एक खास सरप्राइज प्लान किया था जिसे देखते ही दिव्यांका काफी खुश हो गई।

विवेक दहिया ने Divyanka Tripathi के बर्थडे पर दिया ये सरप्राइज

दरअसल विवेक दहिया इन दिनों अपने शो झलक दिखला जा में काफी बीजी चल रहे है। वहीं विवेक ने अपने बीजी शेड्यूल से समय निकलकर अपनी वाइफ के लिए एक खास सरप्राइज प्लान किया। विवेक ने झलक दिखला जा की टीम के साथ मिलकर दिव्यांका के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस तैयार की थी। इस वीडियो में वे शाहरुख खान के गाने ‘लूट पुट गया’ पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे है।

इस वीडियो के शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, ‘इस एक्स्ट्रा आर्डिनरी महिला को जन्मदिन की बधाई जो मोमेंट्स को एडवेंचर में बदलना पसंद करती है। आप बार-बार मेरे दिल को प्राउड से भर देती है। आपके चेहरे की चमक कभी फीकी न पड़े और आप सितारों की तरह ऐसे ही चमकती रहे। आप मेरी ताकत और मेरी कमजोरी और मिसेज दहिया। आज आपके साथ उन चीजों को करने में समय बिताने के लिए उत्सुक हूँ जो हम अच्छे से करते है।’ इसके साथ ही उन्होंने अपनी झलक की गैंग को भी स्पेशल थैंक्स कहा है जिन्होंने ये सरप्राइज प्लान करने में उनका साथ दिया।

दिव्यांका को पसंद आया सरप्राइज

विवेक दहिया का ये बर्थडे सरप्राइज दिव्यांका को काफी पसद आया। एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है। दिव्यांका ने लिखा, ‘ओह माई गॉड। क्या अमेजिंग बर्थडे गिफ्ट है। इस बार मुझे सच में कोई उम्मीद नहीं थी क्योंकि इस बार आप काफी बीजी है। लेकिन इसे बनाने के लिए समय निकलकर और इन अमेजिंग लोगों ने आपके साथ मिलकर इसे और भी खास बना दिया। यह अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट है। आपके पास हमेशा इतने अच्छे आईडिया होते है। आपने इतने हाई गोल्स सेट किए है कि मैं हमेशा आपके बर्थडे प्लानिंग स्किल्स को पकड़ने की कोशिश करती हूँ।’

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9004 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री