म्यांमार : 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में जमीन से चली गोली से हुआ छेद, एक यात्री घायल

म्यांमार एयरलाइन्स का एक विमान उस समय क्षतिग्रस्त हो गया जब जमीन से चलाई गई एक गोली लगी। इतना ही नहीं 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में बैठा एक यात्री भी घायल हो गया।

भारत के पड़ोसी मुल्क म्यंमार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जमीन से चलाई गई बंदूक की गोली 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान को लगी। इतना नहीं, गोली ने जहाज में छेद करते हुए एक यात्री को भी घायल कर दिया। घटना म्यांमार एयरलाइन्स के एक विमान की है , जो लोइकाव में लैंड करने वाला था।

घटना म्यांमार की है

इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है Cabin_Crew_Club नाम के इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर सचित्र साझा की गई है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में यात्री गोली लगने की वजह से घायल नजर आ रहा है। इस घटना के बाद म्यांमार एयरलाइन्स ने इस रूट पर उड़ने वाली सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है।

पैसेंजर घायल

बताया जा रहा है कि जमीन से एक गोली चलाई गई जो जहाज में बैठे एक यात्री को लगी। ATR-72 विमान उस समय 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। इस प्लेन में 63 यात्री सवार थे। जो घरेलू उड़ान थी। इस घटना में विमान में बैठा हुआ 27 वर्षीय एक पैसेंजर घायल हो गया। गोली उसके गाल पर लगी। जहाज की लैंडिंग के तुरंत बाद घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया।

फोटोज

म्यांमार की सैन्य परिषद ने इस गोलीबारी का आरोप करेनी नेशनल प्रोग्रेसिव पार्टी और पीपुल्स डिफेंस फाॅर्स पर लगाया है। हालांकि , दोनों समूहों ने इन आरोपों का खंडन किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिस जहाज की परत को छेदती हुई गोली यात्री को लगी है , वह खून से लथपथ नजर आ रहा है।घायल  यात्री कपड़े से अपने बहते हुए रक्त को रोकने की कोशिश कर रहा है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8989 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “म्यांमार : 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में जमीन से चली गोली से हुआ छेद, एक यात्री घायल

  • Pingback: पटना वाले खान सर का वीडियो वायरल होने के बाद उठी गिरफ्तारी की मांग · www.4Pillar.news

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री