आम आदमी पार्टी अगला पंचकूला नगर निगम का चुनाव पूरे जोर-शोर के साथ लड़ेगी और सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।u
पंचकूला नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी ‘आप’ के जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया को दी है। न्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता जिले भर में नए वोट बनवाने का काम भी पूरे जोर-शोर के साथ करेंगे तथा इसमें जिन जिन लोगों को वोट बनवाने में दिक्कत आ रही है उनकी सहायता करेंगे। इसके अलावा पार्टी क्षेत्र से जो लोग जा चुके हैं अथवा जिनका निधन हो चुका है उनके मतदाता सूची से नाम भी कटवाने का काम करेंगे ताकि ऐसे मतों का दुरुपयोग ना हो सके।
सुरेंद्र राठी ने आगे कहा कि पार्टी का नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम खूब जोर शोर से चल रहा है। इस सेवा के तहत लगभग गांव और शहर में 200 के करीब ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले गए हैं। जहां पर लोगों का ऑक्सीजन लेवल मुफ्त में चेक किया जाता है।
AAP कार्यकर्ता इन दिनों गांव में और विभिन्न सेक्टरों में लोगों को पार्टी की नीतियां तथा दिल्ली में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर उन्हें अपने साथ जोड़ने का भी काम कर रहे हैं।
जिला प्रधान श्री राठी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य भाजपा और कांग्रेस का विकल्प बनना है और वह अपने इस लक्ष्य को हासिल करके रहेंगे।
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More
Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More
Deepika Padukone Businesses: दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More
ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More