आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है। बेटी की सगाई में आमिर खान बेहद खुश नजर आए और इस दौरान उन्होंने अपने ही गाने 'पापा कहते है...' पर जबरदस्त डांस किया।

आमिर खान ने बेटी इरा खान की सगाई में किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो 

आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है। बेटी की सगाई में आमिर खान बेहद खुश नजर आए और इस दौरान उन्होंने अपने ही गाने ‘पापा कहते है…’ पर जबरदस्त डांस किया।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर से सगाई कर ली है। बता दे कि हाल ही में नूपुर ने इरा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बीते दिन मुंबई में इरा खान और नूपुर शिखरे की इंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी, जिसमें उनके फैमिली मेंबर्स और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।

रेड गाउन में खूबसूरत दिखी इरा

इरा ने अपनी सगाई में रेड कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी। वहीं इरा के बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने इंगेजमेंट के लिए ब्लैक कलर के सूट चुना था। इरा खान की सगाई की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है।

 

बेटी की सगाई में जमकर नाचे आमिर खान

आमिर खान अपनी बेटी इरा खान की सगाई में वाइट कुर्ता-पायजामा में बेहद सिंपल अंदाज में नजर आए। आमिर ने इस दौरान अपने ही गाने ‘पापा कहते  है…’ पर जबरदस्त डांस किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर अपने चचेरे भाई के साथ फ्लोर पर डांस कर रहे है और इरा खान उन्हें चीयर कर रही है। आमिर खान का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top