आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनी शादी की डेट का खुलासा कर दिया है। दरअसल इरा खान ने बता दिया है कि वे कब अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधेगी।
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) कभी अपनी तस्वीरों तो कभी अपने बयानों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वहीं अब एक बार फिर इरा चर्चा में आ गई है और इस बार वजह है- उनकी शादी। दरअसल आमिर की लाड़ली इरा ने अपनी शादी की डेट का खुलासा कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इरा ने खुलासा किया है कि वे किस तारीख को अपने मंगेतर नूपुर शिखर संग शादी रचाएंगी।
दरअसल इरा खान ने हाल ही में ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की डेट का खुलासा कर दिया है। इरा ने बताया क़ी वे 3 जनवरी को अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ शादी करेंगी। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। इरा ने बताया कि ये तारीख उनके लिए बेहद खास है क्योंकि इसी तारीख को उन्होंने (इरा और नूपुर) पहली बार किस (Kiss) किया था।
वहीं इरा ने अपनी शादी की तारीख का तो खुलासा कर दिया है लेकिन वे किस साल शादी करेंगी इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है।
बता दे कि नूपुर शिखरे और इरा खान ने नवंबर 2022 में अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा 2020 में ही कर दिया था। इरा ने नूपुर संग एक तस्वीर शेयर करते हुए ऑफिशियली अपने रिश्ते का ऐलान किया था।
बता दे कि आमिर खान के होने वाले दामाद और इरा के मंगेतर नूपुर शिखर पेशे से एक फिटनेस कोच है। नूपुर आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी रह चुके है और इसी दौरान इरा के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थी। वहीं अब सगाई के बाद फैंस को इरा और नूपुर की शादी का इंतजार है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More