Lakme Fashion Week 2022 में AAP सांसद राघव चड्ढा ने रैंप वॉक कर जीता लोगों का दिल

आम आदमी पार्टी नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने Lakme Fashion Week 2022 के रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। चड्ढा ने रैंप वॉक अपने मामा फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए किया।

पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में अहम भूमिका निभाने वाल मल्टीटैलेंटेड राघव चड्ढा ने लक्मे फैशन वीक 2022 के रैंप पर जलवे बिखेरे। रविवार के दिन राघव चड्डा ने रैंप वॉक किया। राघव चड्ढा लक्मे फैशन शो में डिजाइनर अपने मामा पवन सचदेवा के स्टॉपर थे। सांसद राघव चड्ढा ने बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया। रैंप वॉक करते समय राघव ने बरगंडी हाई  नेक के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट और पेंट पहनी हुई थी।

राघव चड्ढा के रैप वॉक तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ,” कृष वाला मास्क लगाना रह गया बस।”  जबकि दूसरे ने लिखा ,” ये किस लाइन में आ गए आप ? ” एक और यूजर ने लिखा ,” स्टाइलिश पॉल्टीशियन ,शानदार। ” इस तरह राघव चड्ढा द्वारा खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

आप को बता दें,  दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुके राघव चड्ढा को हाल ही में पंजाब की तरफ से राज्य सभा के लिए नामित किया था। राघव चड्ढा और क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित पांच सांसदों को निर्विरोध चुना गया। 33 वर्षीय राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद हैं।

ये भी पढ़ें,आम आदमी पार्टी ने दिल्ली लोकसभा सीटों का किया ऐलान

राघव चड्ढा ने पंजाब विधान सभा चुनाव 2022  में अहम भूमिका निभाई। पंजाब विधान सभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया। सूबे का सीएम भगवंत मान को बनाया गया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8975 posts and counting. See all posts by 4pillar

4 thoughts on “Lakme Fashion Week 2022 में AAP सांसद राघव चड्ढा ने रैंप वॉक कर जीता लोगों का दिल

  • Pingback: राघव चड्डा संग डेटिंग की खबरों के बीच फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंची परिणीति चोपड़ा,

  • Pingback: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख हुई फाइनल,राजस्थान के उदयपुर में इस दिन लेंगे सात फे

  • Pingback: मलाइका अरोड़ा ने रैंप वॉक के दौरान किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो  · www.4Pillar.news

  • Pingback: परिणीति चोपड़ा संग डेटिंग की खबरों पर राघव चड्डा ने तोड़ी चुप्पी, शर्माते हुए कहा- 'आप मुझसे परिणी

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री