देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार के दिन जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने लंदन में किसी भी तरह कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार के दिन जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने लंदन में किसी भी तरह कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना प्रोटोकॉल पर सफाई दी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि मैंने किसी भी तरह कोरोनावायरस के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई थी कि प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर एक सैलून गई थी।

ब्रिटेन में नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना

ब्रिटेन में लॉकडाउन के नियम के अनुसार सैलून बंद है। किसी भी तरह से के नियम का उल्लंघन करने पर मालिक पर 10000 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंदन में ‘टेक्स्ट फ़ॉर यु’ फिल्म की शूटिंग कर रही हो प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नॉटिंघम हिल में वुड कलर सैलून में गई थी। तभी पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस के अधिकारियों ने सैलून में पहुंचकर मालिक को मौखिक रूप से आगाह किया और उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया।

प्रवक्ता का स्पष्टीकरण

अभिनेत्री  के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि फिल्म के सिलसिले में सैलून में थी और पुलिस ने उन्हें वहां जाने की अनुमति दी थी। प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने कहा,” सरकारी अनुमति के बाद फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा के बालों को कलर किया गया था। प्रोडक्शन के लिए व्यक्तिगत रूप से पहले वहां मौजूद सभी लोगों की जांच हुई थी। साथ ही डीसीएमसी के दिशा निर्देशों और फिल्म प्रोडक्शन के नियमों का पालन किया गया था।

अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा ब्रिटेन में फिल्म और टीवी प्रोडक्शन की अनुमति नहीं है। किसी भी स्थान पर सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार शूटिंग की जा सकती है। सैलून जाने के लिए हासिल किया गया अनुमति पत्र पुलिस को दिखाया गया जिस पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। इससे पहले पुलिस ने एक समाचार पत्र में जारी बयान में कहा था कि उन्होंने अभिनेत्री के सैलून जाने के बारे में बुधवार शाम को पता चला था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

IPL 2025 Suspended: BCCI ने जारी किया स्टेटमेंट Amitabh Bachchan ने विक्की कौशल और कटरीना को दी शादी की बधाई Naxal Attack: जानिए कौन है छत्तीसगढ़ नक्सल हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा Bajrang Punia बने विश्व के नंबर वन पहलवान India Pakistan Tension: PSL छोड़ स्वदेश लौटना चाहते है विदेशी खिलाड़ी Rohit sharma Retirement: रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात 1O Runs: बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया