4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

सालों बाद फिर एकसाथ दिखे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर, वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस 

Aditya Shraddha: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सालों बाद एकसाथ स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे गले भी लगाया। श्रद्धा और आदित्य का ये वीडियो देख फैंस इमोशनल हो गए।

Aditya Shraddha Video

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फिल्म आशिकी 2 में साथ काम किया था। साल 2013 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और आदित्य और श्रद्धा ने अपनी कैमस्ट्री से फैंस को अपना दीवाना बना लिया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर के के चर्चे जोरो शोरों से होने लगे थे।

कंई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है।  आशिकी 2 के बाद आदित्य और श्रद्धा ने फिल्म ओके जानू में साथ काम किया था। वहीं इस फिल्म के बाद दोनों कभी एकसाथ नहीं दिखे। कहा जाता है कि इन दोनों का रिश्ता किसी वजह से आगे नहीं बढ़ सका,जिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। वहीं अब सालों बाद दोनों एकसाथ नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फिर एकसाथ दिखे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर

दरअसल बीते दिन आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की मुलाकात टी-सीरीज ऑफिस में हुई। इस दौरान दोनों मुस्कुराते हुए एक दूसरे से मिले और एक दूजे को गले लगाया। आदित्य और श्रद्धा की ये मुलाकात भले ही चंद सेकेंड की हो लेकिन इस वीडियो ने उनके चाहने वालों को इमोशनल कर दिया है।

आदित्य और श्रद्धा के वीडियो पर फैंस ने बरसाया प्यार

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आँखें तरस गई थी ये देखने के लिए।’ एक ने लिखा, ‘प्लीज कोई इन दोनों फिर से एकसाथ कर दो।’ एक फैन ने लिखा, ‘मोस्ट अवेटेड रीयूनियन।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट किए है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *