श्रद्धा कपूर ने कजिन की गोदभराई में किया जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस के मराठी लुक ने खींचा सबका ध्यान 

श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने कजिन ब्रदर प्रियांक शर्मा और भाभी शजा मोरानी के गोदभराई फंक्शन में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस के मराठी लुक ने सबका ध्यान खींच लिया।

पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंका शर्मा और उनकी पत्नी शजा मोरानी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। हाल ही में उनके घर गोदभराई फंक्शन हुआ जिसमें प्रियांक की कजिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई। इस गोदभराई फंक्शन की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक वीडियो में श्रद्धा खूब डांस करते नजर आ रही है।

गोदभराई फंक्शन में पहुंची श्रद्धा कपूर

प्रियांक शर्मा ने गोदभराई फंक्शन की कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रियांक के माता-पिता पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा भी नजर आ रहे है। एक तस्वीर में कंई महिलाएँ होने वाले माँ को दुआएँ देती नजर आ रही है। वहीं एक तस्वीर में श्रद्धा कपूर भी अपने भाई-भाभी के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

श्रद्धा ने किया जबरदस्त डांस

इस गोदभराई फंक्शन से श्रद्धा का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें अन्य लेडीज के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

मराठी लुक ने जीता फैंस का दिल

वहीं भैया-भाभी के गोदभराई फंक्शन में श्रद्धा मराठी लुक में नजर आई। एक्ट्रेस ने इस दौरान लेमन कलर का अनारकली सूट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था। एक्ट्रेस ने नाक में नाथ और कानों में झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। श्रद्धा का ये मराठी लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8998 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री