Aishwarya Video: ऐश्वर्या राय बच्चन का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने एक्टर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन संग जमकर डांस करते नजर आ रही है।
Aishwarya Video: अभिषेक और आराध्या संग जमकर थिरकी ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रसंशकों की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो आते ही वायरल होने लगती है। वहीं इसी बीच ऐश्वर्या का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने एक्टर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ जमकर डांस करते नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रह ये वीडियो किसी शादी समारोह के दौरान का लग रहा है। इस वीडियो में सिंगर राहुल वैद्य को गाना गाते देखा जा सकता है। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी लाड़ली आराध्य संग थिरकते नजर आ रहे है।
लुक की बात करें तो ऐश ने इस दौरान सिल्वर कलर का ऑउटफिट पहना था। वहीं रेड लिपस्टिक और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। अभिषेक ने ऑफ वाइट कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं आराध्या भी लहंगा पहने काफी प्यारी दिख रही थी।
वहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को एकसाथ देख फैंस खुशी से झूम उठे है। कंई फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते नजर आए।
- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के जन्मदिन पर बरसाया प्यार, शेयर की क्यूट तस्वीरें
- The Big Bull Movie Review: अभिषेक बच्चन ने 1992 के शेयर मार्केट घोटाले को हर्षद मेहता के रूप में सही ढंग से चित्रित किया
- गर्मी में मॉम ऐश्वर्या राय के साथ स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आई आराध्या बच्चन,बच्ची की मासूमियत पर फिदा हुए लोग
- ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल आशिता राठौर के नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, अदाएं देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान