आलिया भट्ट ने बेबीमून से शेयर की पहली तस्वीर, फोटो देखते ही सोनम कपूर ने किया ये कमेंट
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने बेबीमून से एक क्यूट सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर सोनम कपूर ने एक खास कमेंट किया है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। बीते दिनों ही दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अपने बेबीमून के लिए इटली गए है। हाल ही में आलिया ने अपने बेबीमून से एक क्यूट सी सेल्फी शेयर की है। आलिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
शेयर की बेबीमून से पहली तस्वीर
आलिया भट्ट ने बेबीमून से एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस धुप एन्जॉय करती नजर आ रही है, साथ ही उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। इस क्यूट सी सेल्फी को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “इस सनशाइन के लिए सदा आभारी हूँ। आप सब के प्यार के लिए शुक्रिया मेरे चहितो।”
https://www.instagram.com/p/ChB3evosV-5/
सोनम कपूर के कमेंट ने खिंचा ध्यान
आलिया के इस पोस्ट पर उनके करीबियों ने कमेंट कर प्यार बरसाया है। आलिया की सास नीतू कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘माई ब्यूटी।’ माँ सोनी राजदान ने लिखा, ‘और ये प्यारी लेमनी और सनशाइनी फोटो।’
सोनम कपूर ने आलिया के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं भी अपने बेबीमून पर यहां गई थी। ये बेस्ट जगह है। एन्जॉय करो।’ बता दे कि सोनम कपूर भी जल्द ही माँ बनने वाली है और कुछ समय पहले वे भी बेबीमून के लिए गई थी। यह भी पढ़े: Sonam Kapoor Babymoon: पति आनंद आहूजा संग ‘बेबीमून’ के लिए इटली पहुंची सोनम कपूर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो
प्रोफेशनल लाइफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया और रणबीर पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pingback: 'देवा-देवा' गाने पर दिल खोलकर झूमते नजर आए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने बेबीमून से शेयर किया वीडिय