CWG 2022 : पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता

Commonwealth Games 2022 : P V Sindhu CWG 2022 : भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। सिंधु की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।Commonwealth Games 2022 : P V Sindhu CWG 2022 : भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। सिंधु की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

सिंधु ने गोल्ड मेडल जीता

राष्ट्रमंडल खेलों के महिला बैडमिंटन एकल मुकाबले में भारतीय स्टार पीवी सिंधु ने कनाडा की Michelle Li को करारी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।  पीवी सिंधु ने CWG 2022 में गोल्ड मेडल जीता है। सिंधु ने Canada की मिशेल को 21-15 21-13 से हराया है।

दो बार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सोमवार को राष्ट्र्मंडल खेलों में कनेडियन बैडमिंटन प्लेयर ली को सीधे गेम में हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले पीवी सिंधु और मिशेल ली की भिड़ंत 2014 ग्लास्गो में हुई थी। मिशेल ने सिंधु को सेमीफाइनल में हरा दिया था। अब सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरानी हार का बदला चुकता कर दिया है। वो भी फाइनल में गोल्ड मेडल के साथ जीतकर। 2014 में मिशेल ली ने ग्लास्गो में गोल्ड मेडल जीता था। जबकि सिंधु को ब्रॉन्ज मेडल मिला था।

अब अलग अलग देशों में पीवी सिंधु और मिशेल ली की 11 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिनमें से पीवी सिंधु ने मिशेल ली को 9 बार शिकस्त दी है। पीवी सिंधु का राष्ट्रमण्डल खेलों में यह तीसरा व्यकितगत मेडल है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने सिंधु को बधाई देते हुए ट्वीटर पर लिखा ,” अभूतपूर्व ! पीवी सिंधु ,चैंपियनों को चैंपियन। वह बार बार दिखाती है कि उत्कृष्टता क्या है। उनका समर्पण और प्रतिबद्धता विस्मयकारी है। राष्ट्रमंडल खेलों सस्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। ”

CWG 2022 में पीवी सिंधु की इस जीत के साथ भारत ने अब तक 19 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। भारत ने कुल 56 मेडल जीत लिए हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री