Mary Millben ने अपनी सुरीली आवाज में 'ओम जय जगदीश हरे' भजन गाया

Mary Millben ने अपनी सुरीली आवाज में ‘ओम जय जगदीश हरे’ भजन गाकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तारीफ की है। मैरी मिलबेन भारत को भारत की आजादी की 75 वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

Mary Millben: आजादी का अमृत महोत्सव

भारत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। पीएम मोदी के आह्वान के बाद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला हुआ है। भारत ने आजादी की 75 वीं सालगिरह के अवसर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है। इसी बीच, अमेरिकन सिंगर मैरी मिलबेन को भी खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया है। जोकि भारत आकर बहुत खुश नजर आ रही हैं। मैरी मिलबेन ने अपनी मधुर आवाज में ओम जय जगदीश हरे भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है।

पीएम मोदी की तारीफ

समाचार एजेंसी को दिए गए एक साक्षात्कार में अमेरिकन-अफ्रीकन सिंगर मैरी मिलबेन ने भजन गाने के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति चुनी गई द्रौपदी मुर्मू की तारीफ में कशीदे पढ़े हैं।

अमेरिका की सिंगर मैरी मिलबेन ने कहा ,” मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करती हूँ। वह महिलाओं को सशक्त बनाने में एक दूरदर्शी नेता रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति बनने का अवसर देने के संदर्भ में मैं उनकी प्रशंसा करती हूँ और उन्हें श्रेय देती हूँ। ‘

मैरी मिलबेन ने आगे कहा ,” मैंने द्रौपदी मुर्मू की कहानी पढ़ी है। वह आदिवास समुदाय से आती है। राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति तक बनने का उनका सफर न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है। ”

पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तारीफ की

मिलबेन ने न्यूज़ एजेंसी को कहा ,” मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी भारत के लिए सही और दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने एक नेता के रूप में राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं निश्चित रूप से मानती हूँ कि वह भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के लिए सही नेता हैं। “

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Karan Johar Kids ने उड़ाया उनके पॉउट का मजाक Daughter: अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा के नाम प्यारा सा पोस्ट Param Sundri से सिद्धार्थ मल्होत्रा जान्हवी कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने Babul Supriyo: बीजेपी छोड़कर TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो Rumor:मुंबई में अमिताभ के बंगले पर बम रखने की अफवाह ने मचाया हड़कंप India Reports: कोरोना संक्रमण के नए मामले 1.27 लाख Twitter Office: ट्विटर के दिल्ली और गुड़गांव ऑफिस पर मारी रेड