अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाले है। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवर 170’ से एक फोटो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ काफी सक्सेसफुल रही। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया। वहीं अब रजनीकांत अपनी अपकमिंग मूवी थलाइवर 170 (Thalaivar 170) को लेकर चर्चा में बने हुए है। यह फिल्म फैंस के लिए बेहद खास क्योंकि इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी 33 सालों बाद बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाली है।
दरअसल हाल ही में रजनीकांत ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से अमिताभ बच्चन संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ’33 सालों के बाद मैं फिर से अपने मेंटोर श्री अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहा हूँ। हम टीजे गनेनवेल द्वारा निर्देशित लायका प्रोडक्शन की ‘थलाइवर 170′ में साथ काम करेंगे। मेरा दिल खुशी से झूम रहा है।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थलाइवर 170 सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म में रजनीकांत एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएँगे।
बता दे कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत अँधा कानून और गिरफ्तार सहित कंई फिल्मों में साथ काम कर चुके है। दोनों ने आखिरी बार साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम’ में साथ काम किया था। इस फिल्म ने उस समय भी करोड़ों का बिजेनस किया था। ऐसे में फैंस एक बार फिर अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोडी को बड़े पर्दे पर एकसाथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
Coronavirus BF7: COVID 19 के नए वेरिएंट BF.7 को देखते हुए IMA ने लोगों से… Read More
Nysa Devgan Party: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल… Read More
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More