Amitabh Bachchan नातिन के सामने रो पड़े

Amitabh Bachchan नातिन के सामने रो पड़े; बोले, खेल अभी खत्म नहीं हुआ 

Amitabh Bachchan: KBC के 1000 एपिसोड पूरा होने की ख़ुशी में बिग बी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नंदेली के सामने भावुक हो गए और कहा ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया बदल गयी।

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किये जाने वाला शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ साल 2000 से दर्शको का मनोरंजन करते आ रहा है। अब ये शो दर्शको के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा बल्कि लोगो की जिंदगी का हिस्सा बन चूका है। यह शो किसी भी आम आदमी को करोड़पति बनने का मौका देता है। बच्चन साहब द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस क्विज शो की आज भी लोगो के बीच वैसी ही लोकप्रियता है जैसे पिछले 21 सालों से थी।

अब इस शो ने अपने 1000 एपिसोड पुरे कर लिए हैं। इस खास मोके पर शो में बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा खास मेहमान बनकर आए।

इमोशनल हुए Amitabh Bachchan

कौन बनेगा करोड़पति के 1000 एपिसोड पुरे होने पर श्वेता बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन से एक सवाल पूछती हैं। श्वेता पूछती हैं, पापा मैं पूछना चाहती हूँ की केबीसी के 1000 एपिसोड पुरे हो गए हैं आपको कैसा लग रहा है। इस पर उनके पिता कहते हैं कि ऐसा लग जैसे पूरी दुनिया बदल गयी हो। अमिताभ बच्चन इस मौके पर अपने अपने बेटी और नातिन के सामंने भावुक भी हो जाते हैं।

Amitabh Bachchan: सोनी टीवी ऑफिसियल ने शेयर किया प्रोमो

सोनी टीवी ऑफिसियल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में केबीसी का 21 वर्षों का सफर दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कितने लोगो ने केबीसी के इस मंच पर आकर अपने सपनो को साकार किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “चेहरे की मुस्कान,आँखों में ख़ुशी के आंसू,ढेर सारे ज्ञान और आप सभी के प्यार के साथ केबीसी पुरे कर रहा है 1000 एपिसोड, इस हसीन पल में भावुक हुए AB Sir”

वीडियो के अंत में अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो जाते हैं और भारी आवाज से कहतें हैं- ऑल राइट। खेल को आगे बढ़ाते हैं क्योंकि खेल अभी खत्म नहीं हुआ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top