Site icon 4PILLAR

Amitabh Bachchan ने शेयर की जीभ बाहर निकालते हुए फोटो, बोले- ‘जुबान को शब्दों की जरुरत नहीं …’

Amitabh Bachchan ने शेयर की जीभ बाहर निकालते हुए फोटो, बोले- 'जुबान को शब्दों की जरुरत

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की  है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिग बी ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। बिग बी अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते है। हाल ही में बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल  हो रही है। इन तस्वीरों में बिग बी फनी अंदाज में अपनी जीभ बाहर निकालते हुए नजर आ रहे है।

Amitabh Bachchan ने शेयर की ये तस्वीरें

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में पहली तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है,जबकि दूसरी तस्वीरें रंगीन है। इस दौरान बिग बी ने ब्लू कलर की प्रिंटेड शर्ट पहनी है और बच्चों की तरह अपनी जीभ बाहर निकालते हुए नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों के शेयर करते हुए अभिनेता ने एक मजेदार कैप्शन लिखा है। बिग बी ने लिखा, ‘जबान को शब्दों की जरुरत नहीं होती। कंई बार वे खुद ही बोल देती है। इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगाई है।

अमिताभ बच्चन की ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। फैंस बिग बी की इस पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डेनी डेंजोगपा, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘युवा’ के 20 साल पुरे होने पर शेयर की थ्रोबैक फोटो, बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ में लिखी ये बात 

Exit mobile version