शाहीन बाग़ गोलीकांड को लेकर केजरीवाल ने साधा अमित शाह पर निशाना

गोली चलाने वाले का नाम कपिल गुर्जर है।

CAA प्रदर्शनकारियों से था परेशान।

गोली कांड में किसी के हताहत होने की सुचना नहीं।

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग़ गोली कांड को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। बोले कानून व्यवस्था पर ध्यान दीजिए।

दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के पास एक शख्स ने फ़ायरिंग की। फ़ायरिंग करते समय शख्स ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। हलफनामे में हुआ अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया है और वह पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है। शाहीन बाग़ फ़ायरिंग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा,” अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का दिनदहाड़े गोलियां चल रही है कानून व्यवस्था की खुले आम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।। चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, दिल्ली के लोगों की ख़ातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।”

आपको बता दें आरोपी कपिल गुर्जर ने पकड़े जाने के बाद कहा कि इस देश में ‘सिर्फ हिंदुओं की चलेगी’। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसकी उम्र 25 साल है और वह एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ता है।

कपिल गुर्जर ने पुलिस को बताया कि उसके अपने ही देश में कैसे कुछ मुट्ठी भर लोगों ने शाहीन बाग़ में सड़क पर कब्ज़ा कर किया हुआ है। कपिल को इस बात का गुस्सा था। कपिल ने पुलिस को बताया कि वह सड़क खुलवाने के लिए वहां ऑटो लेकर पहुंचा था और उसने दो गोलियां चलाई थी। दिल्ली वालों के लिए अपना सबकुछ त्याग दिया,अब बीजेपी वाले मुझे आतंकवादी बता रहे हैं: केजरीवाल

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9065 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी