Site icon 4PILLAR

अरविंद केजरीवाल देंगे शहीद नरेन्द्र के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि

PSX 20230428 183949

शहीद नरेन्द्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देंगे अरविंद केजरीवाल।

सोनीपत:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 तारीख बुधवार को दोपहर 2:00 बजे खरखोदा सोनीपत के गांव थाना कला में शहीद नरेंद्र दहिया  के परिवार को सम्मान राशि  एक करोड रुपए देने पहुंचेंगे।

यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विमल किशोर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। विमल किशोर ने बताया पूरे देश में किसी भी राज्य में शहीद  के परिवार को एक करोड़ रुपए का सम्मान केवल दिल्ली सरकार ही दे रही है। शहीद नरेंद्र दहिया के केस में तो कानून में बदलाव कर एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी गई है।

पहले एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दिल्ली में रहने वाले सैनिकों के लिए थी। किंतु नरेंद्र दहिया के लिए कानून में बदलाव कर 5 साल की शर्त रख दी गई।  क्योंकि नरेंद्र दहिया आर्मी ज्वाइनिंग के समय हरियाणा में रहते थे।पिछले 5 साल से शहीद नरेन्द्र सिंह का परिवार दिल्ली में रह रहा था।इसलिए कानून में संशोधन किया गया।

अब यदि कोई भी सैनिक,दिल्ली में 5 साल तक रहा हो या 5 साल से रह रहा हो उसे यह सम्मान राशि देने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने  कानून में संशोधन किया है।

Exit mobile version