रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक के कारण निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक के कारण निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

90 के दशक में प्रसिद्ध टेलीविजन धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। उनका निधन मंगलवार देर रात हृदय गति रुकने के कारण हुआ है।

हाल ही में प्रसिद्ध फैमिली धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में नटू काका का रोल करने वाले अभिनेता घनश्याम नायक के निधन की दुखद खबर सुनने को मिली थी। इसके बाद अब मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म मेकर रामानंद सागर के पौराणिक टीवी धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी इस दुनिया को अलविदा कह कर गए हैं।

रामायण के लक्ष्मण ने दी यह जानकारी 

अरविंद त्रिवेदी के निधन की जानकारी रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा,” बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबसे प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता समान, मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया है”। रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी के अलावा और भी कई सेलिब्रिटी और फैन अरविंद त्रिवेदी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

हृदय गति रुकने के कारण हुआ निधन

82 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ है। वह पिछले काफी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वही वह पिछले कुछ समय से चल फिरने में भी असमर्थ हो गए थे।

आपको याद दिला दें कि अरविंद त्रिवेदी ने एक तरफ जहां रामानंद सागर की रामायण में रावण का जबरदस्त किरदार  निभाकर दर्शकों का दिल जीता था तो वहीं उन्होंने गुजराती और हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया । उन्होंने गुजराती सिनेमा में करीब 40 साल तक अपना योगदान दिया है।  इसके अलावा उन्होंने ‘विक्रम और बेताल’ धारावाहिक में भी शानदार अभिनय किया। अरविंद त्रिवेदी ने करीब 300 गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया था।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *