Asian Games 2026 में नीरू ढांडा , आशीमा अहलावत और मनीषा कीर ने महिला ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर जीता। जानिए स्कोर, पूरी कहानी और आगे का मुकाबला।
Asian Games 2026: भारतीय बेटियों ने ट्रैप में रचा इतिहास
जापान के आइची-नागोया में मंगलवार, 29 सितंबर को भारतीय शूटिंग टीम ने देश को एक और पदक दिलाया। नीरू, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने एशियाई खेल 2026 की महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत की शूटिंग टीम के पदकों की संख्या 13 हो गई है।
Asian Games 2026 में भारत को कितने अंकों से मिला सिल्वर मेडल ?
भारतीय टीम ने कुल 328 अंक बनाए। चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड जीता। कुवैत 325 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहा और उसे ब्रॉन्ज मिला। यानी भारत कुवैत से सिर्फ तीन अंक आगे रहा। इतने कम अंतर में पदक का रंग तय होना बताता है कि मुकाबला कितना कांटे का था।
नीरू डांढ़ा बनी टीम की ताकत
इस जीत की सबसे बड़ी हीरो नीरू रहीं। उन्होंने 125 में से 118 अंक बनाए और टीम को दूसरे स्थान पर पहुंचाया। आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंकों का योगदान दिया। तीनों के स्कोर मिलकर ही सिल्वर तक पहुंचे। ट्रैप जैसे खेल में एक चूकी हुई क्ले भी पूरा समीकरण बदल सकती है, इसलिए हर शॉट की कीमत थी।
अब व्यक्तिगत फाइनल पर नजर
नीरू की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। वे क्वालिफिकेशन राउंड में कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं और व्यक्तिगत फाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को ही होने वाले इस फाइनल में देशवासियों की उम्मीदें उन पर टिकी होंगी। एक और पदक की आस है।
मनीषा कीर के लिए दूसरा एशियाड सिल्वर
मनीषा कीर के लिए यह पदक खास है। वे 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में भी महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर जीत चुकी हैं। उस बार उनके साथ राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक थीं। लगातार दो एशियन खेलों में पोडियम पर पहुंचना उनकी निरंतरता और अनुभव को दिखाता है।
ट्रैप शूटिंग का मूल मंत्र
ट्रैप शूटिंग में एकाग्रता, धैर्य और तेज प्रतिक्रिया तीनों चाहिए। चीन जैसी मजबूत टीम के सामने सिल्वर जीतना आसान नहीं होता। यह पदक भारतीय महिला शॉटगन शूटिंग की बढ़ती ताकत का सबूत है। इससे नई पीढ़ी की खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
सोशल मीडिया पर खेल प्रेमी तीनों खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं। एशियाई खेल 2026 में भारत का पदक अभियान जारी है और शूटिंग रेंज से मिली यह खुशखबरी उसी सिलसिले की एक और कड़ी है।






