चाची ने भतीजे संग रचाई शादी, जानें पूरा मामला

Aayushi Sachin News: बिहार के जमुई जिला में आयुषी कुमारी नाम की महिला ने अपने भतीजे सचिन दुबे संग शादी रचा ली है। यह मामला चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।

Aayushi Sachin: चाची आयुषी ने भतीजे सचिन संग रचाई शादी

बिहार के जमुई जिले के सिकहरिया गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चाची ने अपने भतीजे संग विवाह रचा लिया है। दोनों ने गांव के मंदिर में शादी रचाई है। शादी की यह अनोखी घटना जमुई जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पहले से शादीशुदा है आयुषी कुमारी

आयुषी कुमारी मूल रूप से पटना के राजीव नगर की रहने वाली है। कुमारी की शादी 2021 में विशाल दुबे के साथ हुई थी। दंपति की चार साल की बेटी भी है। शुरूआती वर्षों में उनकी वैवाहिक स्थिति सामान्य रही लेकिन बाद में रिश्तों में दरार आना शुरू हो गई।इसी दौरान दो साल पहले आयुषी की मुलाकात सचिन दुबे से हुई।

आयुषी और सचिन दुबे (Aayushi Sachin) की मुलाकात दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।सचिन दुबे विशाल दुबे का दूर का भतीजा लगता है। आयुषी और सचिन के बीच मुलकातें शुरू हुई और बाद में प्यार में बदल गई। वे नियमित रूप से मिलते थे और फोन पर घंटों बातें करते थे। लेकिन उनके परिवार को इसकी भनक लग गई।

सचिन के साथ फरार हुई आयुषी

15 जून 2025 को आयुषी ने अपने पति और बेटी को छोड़कर सचिन के साथ भागने का फैसला लिया। इस घटना के बाद विशाल ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें सचिन पर उनकी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया गया।

मामले में पुलिस और अदालत की कार्रवाई

पुलिस के दबाव के बाद सचिन और आयुषी ने जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में आयुषी ने स्पष्ट तौर कहा कि वह सचिन के साथ रहना चाहती है और उसने अपनी बेटी की जिम्मेदारी विशाल को सौंप दी है। इसके साथ ही कुमारी ने विशाल पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की।

दोनों ने शिव मंदिर में रचाई शादी

सचिन और उसके प्रेमी सचिन दुबे ने 20 जून को गांव के शिव मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी में विशाल दुबे, उनका परिवार और गांव के कई लोग शामिल हुए। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शादी का विरोध और पुलिस का ब्यान

इस शादी ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। गांव वालों ने आयुषी और सचिन को गांव में न रहने की हिदायत दी। ग्रामीणों के विरोध के कारण दोनों को गांव छोड़ना पड़ा और अब वे शहर में रह रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया,”मामला प्रेम प्रसंग का था। दोनों ने कोर्ट में अपनी मर्जी से रहने का फैसला लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top