Mohammed Shami की बेगम बनने को तैयार हैं अभिनेत्री Payal Ghosh

Mohammed Shami की बेगम बनने को तैयार हैं बंगाली अभिनेत्री पायल घोष, शादी के लिए रखी ये शर्त

बंगाली अभिनेत्री Payal Ghosh ने क्रिकेटर Mohammed Shami को शादी के लिए प्रपोज किया है। अभिनेत्री ने क्रिकेटर की बेगम बनने के लिए एक शर्त रखी है।

टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ICC वर्ल्ड कप 2023 में शानदार गेंदबाजी की है। शमी की गेंदबाजी पर बंगाली अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh) फ़िदा हो गई हैं। पायल ने शमी को शादी के लिए प्रपोज किया है। पायल घोष क्रिकेटर शमी की बेगम बनने के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्होंने शमी के सामने एक शर्त रखी है।

Mohammed Shami से शादी करना चाहती है Payal Ghosh

वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी से सभी को अपना दीवाना बना रहे हैं। हाल ही में शमी ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में पांच विकेट लिए थे। शमी ने ये कारनामा 5 ओवर में 18 रन देकर किया था। शमी के इस प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। क्रिकेट में तो शमी के चर्चे हो ही रहे हैं , अब उनका नाम बंगाली अभिनेत्री पायल घोष से जुड़ रहा है। दरअसल, पायल घोष ने मोहम्मद शमी को ट्विटर पर शादी के लिए प्रपोज किया है।

मोहम्मद शमी की गेंदबाजी देखकर पायल घोष ने शादी के लिए प्रपोजल दिया है। अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा,” शमी तुम अपना इंग्लिश सुधार लो, मैं शादी के लिए तैयार हूं।” अब अभिनेत्री का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। लोग जमकर कर कमेंट कर रहे हैं।

Mohammed Shami की पहली पत्नी ने लगाए थे आरोप

बता दें, मोहम्मद शमी पर पूर्व पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। हालांकि, इस मामले में मोहम्मद शमी को अदालत से राहत मिली है। शमी और हसीन जहां अलग-अलग रह रहे हैं।

कौन है Payal Ghosh ?

पायल घोष का जन्म 13 नवंबर 1989 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ। इन्होने तमिल, बंगाली, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। वह टीवी के फेमस धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनय की दुनिया के अलावा पायल घोष ने राजनीती में भी कदम रखा है। हाल ही में एक्ट्रेस रामदास अठावले की पार्टी में शामिल हुई हैं। वह रिपब्लिकन विमेंस फ्रंट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। पायल घोष उस समय चर्चा में आई थी जब उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top