Bhool Bhulaiyaa 2 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2

Bhool Bhulaiyaa 2:कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ओपनिंग डे से ही जबरदस्त कमाई कर रही है।

Bhool Bhulaiyaa 2 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई

पहले दिन इस फिल्म ने 14.11 करोड़ की कमाई की थी और तब से लेकर अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’अपने ओपनिंग डे से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा  रही है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 14.11 करोड़ की कमाई के साथ अपना खाता खोला और अब रिलीज के 9वें दिन ही यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।

कार्तिक की फिल्म ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए है। उन्होंने बताया कि ‘दूसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार पर फिल्म ने 6 करोड़ 52 लाख रूपए और शनिवार को 11 करोड़ 35 लाख रूपए की कमाई की। इस तरह शनिवार को फिल्म का टोटल कलेक्शन 109 करोड़ 92 लाख हो चूका है। तरण आदर्श ने कहा कि भूल भुलैया 2 जीत की राह पर है और दूसरे शनिवार को ही यह फिल्म डबल डिजिट की कमाई पर पहुंच गई थी।

बता दे कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ के छक्के छुड़ा दिए और हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ भी इस फिल्म के सामने ढेर हो गयी।

Comments are closed.

Scroll to Top